Monday, December 22, 2025

पन्ना के बी.ए बी एड की छात्रा ने समूचे विश्व विद्यालय में हासिल किया चतुर्थ स्थान ।

पन्ना के बी.ए बी एड की छात्रा ने समूचे विश्व विद्यालय में हासिल किया चतुर्थ स्थान ।

छात्रा अस्मिता राजपूत

 

अमित सिंह पन्ना -महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर द्वारा सत्र 2025 के घोषित परीक्षा परिणामों की प्रावधिक मेरिट सूची में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, पन्ना के बी.ए.बी.एड की छात्रा कु. अस्मिता राजपूत ने 72.59 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर चतुर्थ (4th) स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है।छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के सहयोग को दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकगणों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्राचार्य डॉ सौरभ अग्रवाल जी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रा की मेहनत का परिणाम है, बल्कि महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासित वातावरण को भी दर्शाती है। अन्य विद्यार्थियों ने भी छात्रा से प्रेरणा लेते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।महाविद्यालय परिवार द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया तथा मिठाई वितरण कर खुशी जाहिर की गई

WhatsApp

किसान,छात्र,छात्राये खेतों से निकलने को मजबूर,कलेक्टर पन्ना को देना होगा ध्यान

 किसान,छात्र,छात्राये खेतों से निकलने को मजबूर,कलेक्टर पन्ना को देना होगा ध्यान

 

वारिश में टूटी पुलिया अजयगढ़ से बरियारपुर

अमित सिंह पन्ना - मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में अजयगढ़ से बरियारपुर कुर्मियान को जोड़ने वाला पुल भारी बारिश और बाढ़ में टूट गया था।जो आज तक पुनः निर्मित नहीं हो पाया है। ग्रामीणो को आज भी इसके निर्माण का इंतजार है। पुल के निर्मित न होने है ग्राम गड़रपुर, बरियारपुर कुर्मीयान, सलैया, रानीपुर सहित कई अन्य मजरो के सैकड़ो ग्रामीणो को भारी परेशानी से गुजरना पड़ा रहा है। इन गाँव मे पहुँच के लिए टूटे हुए पुल के पास लगे खेतो से एक अस्थाई रास्ता बनाई गई थी जिसमे बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है जिससे निकलने वाले ट्रैक्टर, स्कूल बस सहित अन्य दो पहिया व चार पहिया वाहन कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते है। बरसात के मौसम मे जब पुल टूटा था तो निर्माण संस्था सहित अजयगढ़ के सभी अधिकारियो द्वारा जल्द से जल्द निर्माण कि बात कही थी पर समय गुजरते ही ये बात भी शायद उन्होंने भुला दी ऐसे मे विभिन्न ग्रामो के किसान छात्र छात्राएं ओर ग्रामीण खेतों से गुजरने को मजबूर है।यह पुल सिर्फ आवागमन नहीं,बल्कि हजारों किसानों की रोजी-रोटी का सहारा है।जनता के द्वारा प्रशासन से मांग करते हुए जल्द से जल्द पुल निर्माण शुरू कराने कि बात कही।कलेक्टर पन्ना को इस विषय मे तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

WhatsApp

किसानों के लिये मुसीबत ,खाद की किल्लत से त्रस्त किसान, बच्चे-महिलाएं भी घंटों लाइन में

किसानों के लिये मुसीबत खाद की किल्लत से त्रस्त किसान, बच्चे-महिलाएं भी घंटों लाइन में

दिन भर खाद के लिए मशक्कत, फिर भी खाली हाथ लौट रहे लोग

  खाद पाने को लेकर महिलाओं एवं पुरुषों की लंबी लाइन
      
अमित सिंह पन्ना-
जिले में इन दिनों खाद की भारी किल्लत किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। रबी फसल की बुवाई के अहम समय में खाद न मिलने से किसान बेहद चिंतित हैं। हालात यह हैं कि खाद लेने के लिए सुबह से ही पन्ना विपणन कार्यालय और विक्रय केंद्रों पर लंबी कतारें लग रही हैं
, जिनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कई किसान परिवार सुबह अंधेरे में ही घर से निकलकर खाद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन दिन भर इंतजार के बाद भी खाद नसीब नहीं हो रही। कतार में खड़े-खड़े महिलाएं  नजर आ रही हैं, वहीं बुजुर्ग किसान भी मजबूरी में लाइन में खड़े हैं। किसानों का कहना है कि फसल का समय निकल रहा है, अगर समय पर खाद नहीं मिली तो उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।कई किसानों ने आरोप लगाया कि सीमित मात्रा में खाद आने से पहले ही स्टॉक खत्म हो जाता है, और कुछ लोगों को बार-बार खाद मिल जाती है जबकि अधिकांश किसान वंचित रह जाते हैं। खाद न मिलने से किसानों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा खाद उपलब्ध कराने के दावे ज़मीनी हकीकत से दूर नजर आ रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल खाद की पर्याप्त आपूर्ति और पारदर्शी वितरण व्यवस्था की मांग की है, ताकि उन्हें बार-बार लाइन में लगकर अपमान और परेशानी न झेलनी पड़े।

इनका कहना है, दो दिनों से मैं लाइन में लग रहा हु लेकिन खाद नही मिल रही है,दिन भर हो गया टोकन मिला लेकिन खाद अभी भी नही मिली,हमारी फसल प्रभावित हो रही है

रजनेश किसान युवा

इनका कहना है कि लगता है आज भी खाद नही मिलेगी,,भीड़ है लाइन में लगे प्रतिदिन का यही है हाल फसल का नुकसान हो रहा हैशासन अच्छी व्यवस्था करे,जिससे खाद तुरन्त मिल सके

भूरी बाई महिला किसान

 

WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...