Sunday, January 25, 2026

पन्ना में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया ध्वजारोहण

पन्ना में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया ध्वजारोहण

जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।





पन्ना में गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।ध्वजारोहण के बाद मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात पुलिस बल द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई, जिसे अतिथियों और मौजूद नागरिकों ने सलामी दी।कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों और नृत्य ने पूरे माहौल को देशप्रेम से भर दिया।इस अवसर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।







WhatsApp

प्रधानमंत्री मोदी ने पन्ना के फॉरेस्ट गार्ड के वन सेवाकाल में औषधि ज्ञान की सराहना,129 पौधों का विश्लेषण

प्रधानमंत्री मोदी ने की दक्षिण वन मंडल पन्ना के बीट गार्ड जगदीश अहिरवार के 'औषधीय ज्ञान' की तारीफ

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के लिए गर्व का पल ,पन्ना के फारेस्ट वीटगार्ड को मिली पहचान

अमित सिंह पन्ना -:मध्यप्रदेश  के पन्ना जिले के लिए गर्व का पल है, जब पन्ना जिले का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात में  पन्ना जिले के बीट गार्ड जगदीश प्रसाद अहिरवार के उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने बताया कि जगदीश प्रसाद अहिरवार ने अपने वन सेवा कार्यकाल के दौरान जंगलों में पाए जाने वाले सवा सौ से अधिक औषधीय पौधों की पहचान कर उनकी विस्तृत जानकारी संकलित की है।  उन्होंने पौधों के स्थानीय नाम, वैज्ञानिक उपयोग, औषधीय गुण और पारंपरिक उपचार पद्धतियों से जुड़े तथ्यों को व्यवस्थित रूप से दर्ज किया। यह कार्य वर्षों की मेहनत, निरंतर अध्ययन और प्रकृति के प्रति गहरी समझ का परिणाम है।



जगदीश प्रसाद अहिरवार द्वारा संकलित इस जानकारी को संरक्षण और प्रचार की दृष्टि से वन विभाग ने “दक्षिण पन्ना के महत्वपूर्ण औषधि पौधे” नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया है। इससे वनकर्मियों, शोधकर्ताओं, छात्रों और आयुर्वेद एवं औषधीय विज्ञान से जुड़े लोगों को लाभ मिल रहा है। यह पुस्तक जैव विविधता संरक्षण और पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

वही प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रयास ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही यह देश की समृद्ध वन संपदा और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण में सहायक हैं। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच से किए गए इस उल्लेख से पन्ना जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश में गर्व और उत्साह का माहौल है। जगदीश प्रसाद अहिरवार, बीट गार्ड, दक्षिण वन मंडल पन्ना का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मेरे कार्य का उल्लेख आज अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में किया है। दक्षिण वन मंडल पन्ना में वर्षों से औषधीय पौधों के क्षेत्र में की गई मेहनत को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिला है। यह मेरे लिए और हम जैसे सभी मेहनती वनकर्मियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है





WhatsApp

Thursday, January 22, 2026

10 वर्षीय मासूम की जंगल ने निगल ली ज़िंदगी, कैसे हुआ खौफनाक मंजर

दादा बाबा को खाना देने गया था मासूम जंगल ने निगल ली ज़िंदगी

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में वन्यजीवो का कहर, 10 वर्षीय बालक को बनाया शिकार

सिर और शरीर के पार्ट्स अलग,बेहरहमी से किया शिकार 

खेत मे गांव वालों की भीड़ के साथ

अमित सिंह पन्ना-:मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में टाइगर रिज़र्व में बढ़ती जानवरो की संख्या बफर से सटे इलाके के लिए खतरा बन गया है  ताजा मामला पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम पंचायत जरधोबा का है, जहाँ देर रात एक अज्ञात जंगली जानवर ने 10 वर्षीय बालक देव आदिवासी (पिता – बहादुर आदिवासी) पर  हमला कर उसको शिकार बना के खा लिया और उसके शरीर के कई अंग जैसे सिर अलग एवं शरीर छत विचित अवस्था में जंगल से लगे खेत में डाला हुआ मिला है जानकारी के अनुसार देव रोज की तरह अपने परिवार के साथ अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत में बनी अस्थाई झोपड़ी में रह रहा था, और परिवार के दादा परिजन पास ही दूसरी झोपड़ी में मौजूद थे।तभी देव रात को बाबा को खाना देने जा रहा था तभी  रात के अंधेरे में वन्यजीव ने बच्चे पर हमला कर उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया और कई अंगों को अपना शिकार बनाकर शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुचे जंगल विभाग एवं पुलिस ने शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,जांच की जा रही है

सुबह मंजर देखकर टूट गए परिजन, गांव में मातम

जब सुबह परिजन बच्चे की झोपड़ी तक पहुँचे नही मिला तो तलास करते समय दृश्य देख वे स्तब्ध रह गए। मासूम का शव अलग-अलग अवस्था में पड़ा था। इस हृदयविदारक दृश्य के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भय का माहौल बन गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।



बफर जोन में दहशत, टाइगर रिजर्व की कार्यप्रणाली पर सवाल

घटना के कुछ घंटों बाद पन्ना टाइगर रिजर्व के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है और गांव से कुछ ही दूरी पर कोर जोन स्थित है, जिससे बाघों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी भालू के हमलों में लोग घायल हो चुके हैं और कुछ की मौत भी हुई है। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर पन्ना टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारी बजट और निगरानी व्यवस्था के बावजूद लगातार हो रही घटनाएं रिजर्व प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर रही हैं।





WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...