Friday, December 25, 2020

महारानी जितेश्वरी ने एक बार फिर खनिज मंत्री एवं पन्ना की कांग्रेस जिला अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

 

  • महारानी जितेश्वरी ने एक बार फिर खनिज मंत्री एवं पन्ना की कांग्रेस जिला अध्यक्ष के खिलाफ  खोला मोर्चा*
  • भाजपा व कांग्रेस नेता अधिकारियों की सांठगांठ से लूट रहे शासकीय खजाना
  • बिना भूअर्जन के  मंत्री बृजेन्द्र प्रताप व कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यारानी ने प्राप्त किया करोड़ों का मुआवजा
  •  महारानी के ज्ञापन के बाद कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश, 07 दिनों में मांगा प्रतिवेदन


पन्ना। भाजपा के पन्ना विधायक एवं खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दिव्या रानी के परिवारिक तालुकात होने के कारण अलग-अलग पार्टियों से राजनीति कर जिले को कर रहे हैं खोखला महारानी जितेश्वरी 
वही पन्ना राज परिवार की महारानी जीतेश्रीदेवी ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जिले के भाजपा और कांग्रेस के नेताओं पर अधिकारियों की सांठगांठ से शासकीय राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह व कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह द्वारा बिना भू-अर्जन के प्राप्त की गई लाखों और करोड़ों रुपए की राशि की अति शीघ्र वसूली करवाने की मांग की है। विदित हो कि वर्तमान में नेशनल हाईवे 39 का निर्माण कार्य प्रगति पर है,
 

 जो पन्ना जिला एवं शहर से होकर गुजरती है, उक्त रोड के निर्माण के लिए सड़क को चौड़ी करने अगल बगल के भवन एवं जमीनों के भू-अर्जन हेतु शासन की गाइड लाइन के अनुसार मुआवजा दिया गया है, जिसमें पन्ना विधायक व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं उनके भाई लोकेन्द्र प्रताप सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह एवं उनकी माता कल्याणी देवी को लाखों और करोड़ों रुपए का मुआवजा देने के बावजूद जमीन बिना लिए ही सड़क को निर्धारित चौड़ाई से कम कर के  निर्माण करा दिया गया है। 


महारानी जीतेश्वरी देवी ने बताया कि दिव्यारानी सिंह द्वारा खसरा क्रमांक- 339, 340, 341, 366, 367, 363, 378 के नाम लगभग ढाई करोड़ रुपए का मुआवजा प्राप्त किया गया है। इसी प्रकार खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं उनके भाई लोकेंद्र प्रताप सिंह द्वारा लगभग 50 लाख रुपए का मुआवजा प्राप्त किया गया है। दिव्या रानी सिंह की माता कल्याणी देवी द्वारा लगभग 35 लाख रुपए का मुआवजा प्राप्त किया गया है। इनके अलावा लगभग 2 दर्जन लोगों द्वारा भी लाखों रुपए का मुआवजा दिया गया  है परंतु असरदार लोग मुआवजा लेने के बावजूद जमीन पर काबिज हैं। और सड़क का निर्माण बिना चौड़ीकरण के ही कर दिया गया है, ज्ञापन के माध्यम से महारानी जीतेश्वरी देवी ने बिना भू-अर्जन में  दिया गया मुआवजा राशि वापस लेने की मांग की गई है। कलेक्टर संजय मिश्र द्वारा महारानी जीतेश्वरी देवी के ज्ञापन को  संज्ञान में लेते हुये अपर कलेक्टर को पत्र लिख कर 07 दिनों में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश दिये हैं, अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

उल्लेखनीय है कि, नेशनल हाइवे क्रमांक-39 के पन्ना-सतना खण्ड अंतर्गत पन्ना शहर के अंदर चौड़ीकरण हेतु निर्माण एजेंसी एमपीआरडीसी रीवा की मांग पर पन्ना जिला प्रशासन के द्वारा कराये गए भू-अर्जन में कुल 10 लोगों को अर्जित भूमि, मकान, वृक्ष, भूमि के मूल्य पर 10 प्रतिशत विकास राशि तथा 10 प्रतिशत सर्विस चार्ज सहित कुल प्रतिकर राशि- 6,98,28,804.10/- रुपए का भुगतान किया गया। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार इसमें जिला कोंग्रेस अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह एवं कोंग्रेस नेता किशन शिवहरे की भूमि का सर्वाधिक अधिग्रहण हुआ और दोनों को इसके एवज में सबसे अधिक राशि भी मिली। जबकि मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनके छोटे भाई लोकेन्द्र प्रताप सिंह को 49,87,015/- की मुआवजा राशि प्राप्त हुई है।
 

 इससे पहले भी पन्ना की महारानी जीत ेश्वरी देवी जी  ने बृजेंद्र प्रताप सिंह( खनिज मंत्री)  के खिलाफ  पन्ना राजघराने द्वारा रक्षा विभाग को दान में दी गई जमीन पर कब्जे के मामले को लेकर उन्होंने केंद्र के दरवाजे खटखटाये है और जेपी नड्डा जी से एवं अमित शाह जी मुलाकात कर चुकी है जा और जानकारी सर्टिफाइड दस्तावेजों के आधार पर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी है  जिसमे अभी तक इस पर किसी भी प्रकार का अमल देखने को नही मिला है  





WhatsApp

Sunday, December 20, 2020

अवैध हीरे की खदानों से अधिकारियों को हो रही है मोटी कमाई

  •  अवैध हीरे की खदानों से अधिकारियों को हो रही है  मोटी कमाई
  • अवैध खदानों से फल फूल रहा है हीरे का काला कारोबार
  • अवैध खदानों से निकले हुये हीरो को  खरीदने के लिए ,बाहरी व्यपरियो का रहता है डेरा
पन्ना के जेम qulity के हीरा 

दिखावे के लिए हुई कई बार कार्यवाही लेकिन नही रोक पाए हीरे का काला कारोबार अधिकारी

पन्ना ब्यूरो-विश्व एवं  देश दुनिया मे  अच्छी किस्म एवं उच्च गुणवत्ता  के हीरो के लिए  प्रसिद्ध मध्यप्रदेश का पन्ना जिला । हमेशा ही हीरो के नाम से सुर्खियों में बना रहता है जहा पर अधिकारियों की कृपा से जिले में लगातार कई दर्जन हीरे की अवैध खदाने वन परिक्षेत्र के अंदर ,निजी भूमियों पर एवं राजस्व भूमियों पर   संचालित है । लगभग दर्जनों अवैध हीरा खदान है पन्ना विधानसभा क्षेत्र के अंदर, 

संचलित अवैध खदाने

सरकोहा, रानीपुर, कृष्णा  कल्याणपुर , पटी बजरिया, कीटहा,बंगला,खिरवा,रहुनिया,सिरस्वहा ,इटवा खास ,रामखिरिया  बृषपति कुंड ,सेहा ,विश्रामगंज जैसे सैकड़ों की संख्या में अवैध हीरा खदाने चल रही है



अवैध हीरा खदानों से करोड़ों की राजस्व चोरी

अवैध हीरा खदानों से निकलने वाले बेशकीमती हीरे बाहर से आने वाले व्यापारी कम कीमतों में हीरे को खरीद लेते हैं जिसके बाद उसको तैयार कर बढ़े दामों में सूरत मुंबई जैसे बड़े शहरों में बेच देते हैं जिससे सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान होता है क्योंकि अगर यह हीरा पन्ना जिले में बने हीरा विभाग में जमा कराया जाए और इसकी नीलामी की जाए तो इसका कुछ हिस्सा राज्य शासन के खजाने में पहुंचता है। 

नही हुई आज तक सयुंक्त रूप है कोई कार्यवाही

आमतौर पर वन विभाग राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग समय-समय पर दिखावे के लिए कार्यवाही तो करता है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा आज तक कोई इस प्रकार की रणनीति को नहीं तैयार किया गया जिससे इस कारोबार में पूरी तरह रोक लग सके। 

क्यों नहीं हो पाती है प्रभावी कार्यवाही

अमूमन अवैध खदानों से निकलने वाला हीरा कई दिनों तक कई व्यापारियों के पास अपनी सही कीमत के लिए चलाया जाता है इसकी जानकारी पुलिस विभाग से लेकर खनिज विभाग तक को होती है लेकिन इस पर कार्यवाही इसलिए नहीं हो पाती है क्योंकि व्यापारियों का नेटवर्क संत्री से लेकर मंत्री तक होता है जिस कारण से हीरा बिकने के बाद इसका लाभ सभी में बराबरी से वितरित होता है जिस कारण से यह अवैध ही रखना ने धड़ल्ले से पनप रही है ।

WhatsApp

Monday, December 7, 2020

राष्ट्रीय उद्यान पन्ना में बफर में सफर योजना का शुभारंभ ,वन ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं

 राष्ट्रीय उद्यान पन्ना में बफर में सफर योजना का शुभारंभ

  • वन ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं-मंत्री श्री सिंह
  • आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए पर्यटन मील का पत्थर साबित होगा-कलेक्टर

प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के पर्यटन गेट गंगऊ अभ्यारण सीमा की बीट झिन्ना में बफर में सफर योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योजना की घोषणा की गयी थी। आज इसका शुभारंभ हो गया। इस योजना से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। 

पन्ना का नाम राष्ट्रीय उद्यान एवं हीरा के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है। जिले में अनेकों पर्यटन स्थल है अभी जो पर्यटक आते हैं वे खजुराहो से राष्ट्रीय उद्यान घूमकर चले जाते हैं। उन्हें पन्ना नगर तक लाने का प्रयास किया जाए। जिससे जिले के लोगों को रोजगार मिले। राष्ट्रीय उद्यान के कारण हीरा एवं पत्थर खदानें बंद हो चुकी हैं जिससे रोजगार समाप्त हो गया है। राष्ट्रीय उद्यान को पन्ना जिले के लिए वरदान साबित करने के लिए जिले में पर्यटन को बढावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन ग्रामों में रहने वाले लोगों के कारण ही जंगल बचे हुए हैं 

इन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए। यही लोग जंगल को संरक्षित कर सकते हैं। पार्क के बफर जोन एवं कोर जोन से लगी आबादी एवं खेती को वन्य जीवोें द्वारा क्षति पहुंचाई जाती है। इनकी क्षति का मुआवजा समयसीमा में मिल जाए यह सुनिश्चित किया जाए। जिससे वन्य जीवों और जंगलों का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वनों की कटाई एवं जानवरों का शिकार बंद हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उद्यान का मतलब यह नही होना चाहिए कि क्षेत्र का विकास अवरूद्ध हो जाए। राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से निकलने वाली सडकों को बनाने की स्वीकृति देने के साथ अन्य विकास कार्य भी किए जाना चाहिए। वर्तमान में पन्ना राष्ट्रीय उद्यान का नाम दुनियाभर में स्थापित हुआ है क्योंकि यहां वन्य जीवों की संख्या में निरंतर बढौत्तरी हो रही है। इसके साथ ही विकास कार्य होंगे तो लोगों को सुविधाए मिलेंगी। लोगों में राष्ट्रीय उद्यान के प्रति लगाव बढेगा जिससे उद्यान का संरक्षण भी होगा। पर्यटकों को पन्ना नगर तक पहुंचाने के प्रयास करें। पर्यटकों के लिए पन्ना में एतिहासिक, धार्मिक स्थल पहले से ही स्थापित है। इसके अलावा कलेक्टर पन्ना द्वारा डायमण्ड म्यूजियम की स्थापना की जा रही है। जिसे शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के आपार संभावनाएं हैं। बफर में सफर आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले पर्यटक पन्ना जिला मुख्यालय तक लाने के प्रयास निरंतर जारी है। पन्ना जिला मुख्यालय में एक दिन पर्यटक रूकता है तो रोजगार के अवसर उपलब्ध होना शुरू हो जाएंगे। 

जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय उद्यान पन्ना का सारा लाभ छतरपुर को मिलता है। पन्ना को इसका लाभ तभी मिल सकेगा। जब नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटक पन्ना में आना प्रारंभ हो जाएंगे। 

क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व श्री उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि पार्क में पर्यटन से होने वाली आय का 25 प्रतिशत राशि बफर जोन में रहने वाले लोगों पर खर्च की जाती है। जिससे पर्यटन को बढावा मिले और यहां के लोग जंगल को सुरक्षित रखें। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश टिकट विक्रय का केन्द्र पन्ना नगर के डायमण्ड चैराहे पर प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने पार्क के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 

इस अवसर पर श्री रघु चुंढावत के सौजन्य से इको विकास समिति झिन्ना को जिप्सी वाहन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा इको विकास समिति झिन्ना श्री सुकई पाल, श्री गणेश सिंह यादव, श्री परमलाल यादव को 50-50 हजार रूपये के पौधे वितरित किए गए। वहीं वनाधिकार पत्रों का वितरण किया गया। इनमें श्री खेत सिंह, श्रीमती पूजा देवी, श्री प्रेम सिंह, श्री वीरेन्द्र सिंह एवं श्री अनुरूद्ध सिंह को किए गए। इसके अलावा श्री सुकई पाल, श्री विश्वनाथ पटेल, श्री लक्ष्मण पटेल, श्री लक्ष्मी केवट एवं श्री भागचन्द्र पटेल को पौधे वितरित किए गए। मंत्री श्री सिंह ने हितलाभ वितरण करने के साथ उपस्थितों से कहा कि आप लोगों से यह वन संरक्षित है। आप लोगों की हर समस्या का निदान किया जाएगा। मंत्री श्री सिंह द्वारा कार्यक्रम के समापन अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थितों के प्रति सहायक संचालक श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा विनम्र आभार किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रमोद कुमार अवस्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...