Monday, December 7, 2020

राष्ट्रीय उद्यान पन्ना में बफर में सफर योजना का शुभारंभ ,वन ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं

 राष्ट्रीय उद्यान पन्ना में बफर में सफर योजना का शुभारंभ

  • वन ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं-मंत्री श्री सिंह
  • आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए पर्यटन मील का पत्थर साबित होगा-कलेक्टर

प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के पर्यटन गेट गंगऊ अभ्यारण सीमा की बीट झिन्ना में बफर में सफर योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योजना की घोषणा की गयी थी। आज इसका शुभारंभ हो गया। इस योजना से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। 

पन्ना का नाम राष्ट्रीय उद्यान एवं हीरा के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है। जिले में अनेकों पर्यटन स्थल है अभी जो पर्यटक आते हैं वे खजुराहो से राष्ट्रीय उद्यान घूमकर चले जाते हैं। उन्हें पन्ना नगर तक लाने का प्रयास किया जाए। जिससे जिले के लोगों को रोजगार मिले। राष्ट्रीय उद्यान के कारण हीरा एवं पत्थर खदानें बंद हो चुकी हैं जिससे रोजगार समाप्त हो गया है। राष्ट्रीय उद्यान को पन्ना जिले के लिए वरदान साबित करने के लिए जिले में पर्यटन को बढावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन ग्रामों में रहने वाले लोगों के कारण ही जंगल बचे हुए हैं 

इन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए। यही लोग जंगल को संरक्षित कर सकते हैं। पार्क के बफर जोन एवं कोर जोन से लगी आबादी एवं खेती को वन्य जीवोें द्वारा क्षति पहुंचाई जाती है। इनकी क्षति का मुआवजा समयसीमा में मिल जाए यह सुनिश्चित किया जाए। जिससे वन्य जीवों और जंगलों का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वनों की कटाई एवं जानवरों का शिकार बंद हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उद्यान का मतलब यह नही होना चाहिए कि क्षेत्र का विकास अवरूद्ध हो जाए। राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से निकलने वाली सडकों को बनाने की स्वीकृति देने के साथ अन्य विकास कार्य भी किए जाना चाहिए। वर्तमान में पन्ना राष्ट्रीय उद्यान का नाम दुनियाभर में स्थापित हुआ है क्योंकि यहां वन्य जीवों की संख्या में निरंतर बढौत्तरी हो रही है। इसके साथ ही विकास कार्य होंगे तो लोगों को सुविधाए मिलेंगी। लोगों में राष्ट्रीय उद्यान के प्रति लगाव बढेगा जिससे उद्यान का संरक्षण भी होगा। पर्यटकों को पन्ना नगर तक पहुंचाने के प्रयास करें। पर्यटकों के लिए पन्ना में एतिहासिक, धार्मिक स्थल पहले से ही स्थापित है। इसके अलावा कलेक्टर पन्ना द्वारा डायमण्ड म्यूजियम की स्थापना की जा रही है। जिसे शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के आपार संभावनाएं हैं। बफर में सफर आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले पर्यटक पन्ना जिला मुख्यालय तक लाने के प्रयास निरंतर जारी है। पन्ना जिला मुख्यालय में एक दिन पर्यटक रूकता है तो रोजगार के अवसर उपलब्ध होना शुरू हो जाएंगे। 

जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय उद्यान पन्ना का सारा लाभ छतरपुर को मिलता है। पन्ना को इसका लाभ तभी मिल सकेगा। जब नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटक पन्ना में आना प्रारंभ हो जाएंगे। 

क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व श्री उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि पार्क में पर्यटन से होने वाली आय का 25 प्रतिशत राशि बफर जोन में रहने वाले लोगों पर खर्च की जाती है। जिससे पर्यटन को बढावा मिले और यहां के लोग जंगल को सुरक्षित रखें। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश टिकट विक्रय का केन्द्र पन्ना नगर के डायमण्ड चैराहे पर प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने पार्क के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 

इस अवसर पर श्री रघु चुंढावत के सौजन्य से इको विकास समिति झिन्ना को जिप्सी वाहन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा इको विकास समिति झिन्ना श्री सुकई पाल, श्री गणेश सिंह यादव, श्री परमलाल यादव को 50-50 हजार रूपये के पौधे वितरित किए गए। वहीं वनाधिकार पत्रों का वितरण किया गया। इनमें श्री खेत सिंह, श्रीमती पूजा देवी, श्री प्रेम सिंह, श्री वीरेन्द्र सिंह एवं श्री अनुरूद्ध सिंह को किए गए। इसके अलावा श्री सुकई पाल, श्री विश्वनाथ पटेल, श्री लक्ष्मण पटेल, श्री लक्ष्मी केवट एवं श्री भागचन्द्र पटेल को पौधे वितरित किए गए। मंत्री श्री सिंह ने हितलाभ वितरण करने के साथ उपस्थितों से कहा कि आप लोगों से यह वन संरक्षित है। आप लोगों की हर समस्या का निदान किया जाएगा। मंत्री श्री सिंह द्वारा कार्यक्रम के समापन अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थितों के प्रति सहायक संचालक श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा विनम्र आभार किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रमोद कुमार अवस्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




WhatsApp

No comments:

Post a Comment

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...