Thursday, May 12, 2022

पेयजल संकट पर विपक्ष का हमला ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक ने मटका फोड़ कर जताया आक्रोश

  • पेयजल संकट व नगर पालिका की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक ने मटका फोड़ कर जताया आक्रोश

पन्ना _शहर में पेयजल संकट एवं नगर पालिका परिषद में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आज नगरपालिका के सामने शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया प्रातः 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष  शारदा पाठक , विधायक शिवदयाल बागरी सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सेन के संयोजन में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में शहर में पानी की कमी के चलते जो लोग परेशान हो रहे हैं उनकी आवाज को जहां बुलंद किया गया

सरकार जनता पर जुमलेबाजी कर रही है ,अब जनता समझ गई है

 वही प्रधानमंत्री आवास में भ्रष्टाचार कमीशन खोरी व मजदूरी कार्ड तथा गरीबी रेखा में पात्र व्यक्तियों के नाम ना जोड़ने जैसे अहम मुद्दों को उठाया गया 3 घंटे चले इस धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष  शारदा पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तैयार हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब जनता को यदि परेशान करना बंद नहीं किया गया तो हम अधिकारी कर्मचारियों को चैन से बैठने नहीं देंगे उन्होंने कहा कि जो मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी ज्ञापन दे रही है उसको यदि शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो इसका अंजाम सही नहीं होगा जनता के हक में उनको सुविधाएं दिलाने को लेकर हमें सड़क पर लड़ाई लड़नी होगी तो वह हम लड़ेंगे।  विधायक शिवदयाल बागरी ने कहा कि पूरे जिले की नगर पालिका और नगर परिषदों में भारी भ्रष्टाचार मचा हुआ है यदि इन सब की सही तरीके से जांच करा ली जाए तो अधिकारी जेल की शिखचों के अंदर होंगे। विधायक श्री बागरी ने कहा कि जनता की सेवा के लिए नगर पालिका, नगर परिषदो में इन को नौकरी दी गई है लेकिन यह भाजपा के लोगों के कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा की करतूतों को आम जनता समझ चुकी है हमारी मध्य प्रदेश में सरकार भी बनेगी और नगर पालिका और नगर परिषदों में हमारी पार्टी की बोर्ड जनता बनाएंगी। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक महिला नेत्री आस्था तिवारी, सुप्रिया बुंदेला, रेनू शर्मा, पूनम मिश्रा आदि महिलाओं ने पेयजल संकट को लेकर अपने अपने सिरों पर मटके रखकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और नगरपालिका के सामने जाकर विरोधस्वरूप मटके फोड़े। 

पन्ना कलेक्टर के नाम 12 सूत्रीय एक ज्ञापन भी नगरपालिका के अधिकारी के के तिवारी को ज्ञापन सौपते हुए उन में उल्लिखित बिंदुओं के निराकरण की मांग की सोंपे  गए ज्ञापन को  कलेक्टर के पास भेजे जाने की बात कही 



WhatsApp

No comments:

Post a Comment

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...