नर बाघ पी-243 जो जंगल में नन्हे शावकों की कर रहा है परवरिश देखे
- टाइगर रिजर्व में आठ माह के चार शावकों की मां युवा बाघिन की अज्ञात कारणों के चलते मौत के बाद
- अनाथ हुए चार शावकों की जिम्मेदारी नर बाघ पिता ने संभाल ली है।
पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों द्वारा इसका वीडियो व फोटो जारी कर यह जानकारी दी गई है। जिसमें नर बाघ के आसपास चारों शावक चट्टानों पर अठखेलियां कर रहे हैं।
![]() |
बाघ के आसपास चारों शावक चट्टानों पर अठखेलियां कर रहे हैं। |
नर बाघ कर रहा शावकों की व्यवस्था : पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत के बाद लगभग छह से आठ माह उम्र के चार अनाथ शावक को लेकर पार्क प्रबंधन सहित दुनिया भर के वन्य प्राणी प्रेमियों को चिंतित देखा जा रहा था। पिता बाघ द्वारा शावक की देखरेख व भोजन व्यवस्था संभालने पर वन्य प्राणी प्रेमियों व पार्क प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत बाघिन के चारों शावक व बाघ पूरी तरह से स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं व पन्ना टाइगर रिजर्व में विचरण कर रहे हैं। क्षेत्र संचालक श्री शर्मा ने बताया कि नर बाघ को रेडियो कॉलर इसलिए पहनाया गया है ताकि जीपीएस एवं सेटेलाइट के माध्यम से उसकी निगरानी की जा सके साथ ही बाघ के माध्यम से चारों शावकों की भी निगरानी की जा सकेगी। बाघ शावक स्वस्थ व सुरक्षित मिलने के साथ शावकों की जिम्मेदारी नर बाघ द्वारा उठाए जाने से पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन वं वन्य प्राणी प्रेमियों ने राहत की सांस ली है।
#pannatigerreserve # pannamadla
No comments:
Post a Comment