Thursday, February 9, 2023

ऐसे आईएएस पर नाज है ,सरकार की विकास यात्रा पर ,कलेक्टर ने कर दी भविष्यवाणी

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के आते ही भाजपा की विकास यात्रा पर , नेताओ से ज्यादा मेहनत पन्ना कलेक्टर  के खाते में

पन्ना के आईएएस संजय कुमार मिश्र पर चढ़ा राजनीति का रंग,,,

पन्ना ब्यूरो -मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा पर जगह-जगह रोचक मामले सामने आ रहे हैं कहीं जनता विकास यात्रा को "विनाश यात्रा" बता रही है, तो कहीं विकास यात्रा का बड़ा गुणगान किया जा रहा है वही एक नया मामला पन्ना जिले के अमानगंज से सामने आया जहां पर ,पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र पर राजनीतिक रंग चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है जहां पर विकास यात्रा के भाषण के दौरान कलेक्टर ने "प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक भविष्यवाणी कर डाली" विकास यात्रा को संबोधित करते हुए विकास की जगह  जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी कहते है , की देश की आज़ादी का 75 वर्ष चल रहा है  25  साल बाद शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा ,प्रधानमंत्री जी का  सपना है कि जब शताब्दी वर्ष हो तब भी यह सरकार रहे ,ऐसे मैं आपको इसी मेहनत के साथ आगामी 25 वर्ष इसी सरकार के साथ बने रहना है किसी के भटकाने या बहकावे में आने की जरूरत नहीं है ,,,,,इस प्रकार की बयान सीधे तौर पर एक पार्टी विशेष के लिए प्रेरित करता है जो एक आईएस स्तर के अधिकारी को कतई शोभा नही देता  ,,,,पन्ना कलेक्टर की इस प्रकार की संबोधन एवं भाषण के दौरान यह वीडियो कैमरे पर कैद कर सोशल मीडिया में वायरल हो गया है जिससे वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होते ही"""' विपक्ष ने सवालों का पिटारा दाग दिया है"" पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र इससे पहले भी जिले की ही नहीं मध्यप्रदेश की सुर्खियों में अपना नाम कमा रहे थे क्योंकि हाई कोर्ट ने टिप्पणी की थी ,कि पन्ना कलेक्टर एक भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे क्योकि, नगर,जिला,जनपद एवं ग्राम पंचायतों के चुनाव को प्रभावित करने के आरोप प्रतिनिधियों ने लगाए थे,और हाई कोर्ट में रिट पिटिशन दायर करने के बाद हाई कोर्ट के जज ने टिप्पणी कर जवाब मांगाथा

 वहीं कांग्रेस की पीसीसी मेंबर पप्पू दीक्षित ने अमानगंज विकास यात्रा के दौरान भाजपा के पक्ष में लोगों को संबोधित एवं भाजपा एजेंट के रूप में कार्यरत ,कलेक्टर पन्ना को तत्काल हटाने की मांग की है एक आईएएस अपने पद की मर्यादा बनाए रखें  ,,,,,,



WhatsApp

Friday, February 3, 2023

मदर ऑफ पन्ना टाइगर रिजर्व की बेटी, पी 151 के द्वारा तीसरी बार 4 शावको को दिया गया जन्म

पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी 151 ने जन्मे 4 शावक ,प्रबन्धन में खुशी की लहर

मदर ऑफ पन्ना टाइगर रिजर्व की बेटी, पी 151 के द्वारा तीसरी बार 4 शावको को दिया गया जन्म

पन्ना ब्यूरो- मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में  कल ही ,मादर ऑफ पन्ना टाइगर रिजर्व टी 1 की मौत हो जाने से टाइगर रिजर्व में दुख का मातम छाया हुआ था,,, वही आज सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व खुशी का माहौल देखा जा रहा है क्योंकि बाघिन टी-1 की ,बेटी पी-151 ने 4 शावको को जन्म दिया है पन्ना टाइगर रिजर्व के मंडला परिक्षेत्र में बाघिन पी-151 अपने 4 शावको के साथ देखी गई,,, जहां पर सैलानियों एवं पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने इन खुशी के क्षणों को अपने कैमरे में कैद कर लिया,,, जहां पर बाघों के सड़कों की उम्र लगभग 3 माह बताई जा रही है ,,,,वहीं बाघिन एवं चारो शावक पूरी तरह से स्वस्थ है दादी  की मृत्यु के पश्चात ,,,बेटी द्वारा चार शावको के जन्म से  पन्ना पार्क के कुनबे में शामिल होने से पन्ना टाइगर रिजर्व में 4 बाघों का कुनबा और बढ़ गया है वही इन बढ़ रहे बाघों के कुनबे में ,,,,पन्ना लैंडस्केप में बाघों के स्थापित होने में पन्ना टाइगर रिजर्व अहम भूमिका निभा रहा है ,,,,वर्तमान में नई बाघिनों  के द्वारा शावको को जन्म दिए जाने पर पार्क प्रबंधन द्वारा उन्हें विशेष सुरक्षा दी जा रही है

पन्ना टाइगर रिजर्व में जिस तरह से बाघों का कुनबा बढ़ रहा है और उनकी टेरिटरी का क्षेत्र घट रहा है, इससे प्रबंधन को इनकी सुरक्षा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अधिक और टेरिटरी क्षेत्र कम पड़ रहा है 




WhatsApp

Thursday, January 26, 2023

घने कोहरे एवं ठंड के बीच 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,खनिज साधन एवं श्रम मंत्री ने किया ध्वजारोहण

सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा भी कार्यक्रम में हुए शामिल

ब्यूरो -देश का 74वां गणतंत्र दिवस समारोह पन्ना जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड मंे किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खनिज साधन एवं श्रम मंत्री  बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन बजाई गई और हर्ष फायर किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात मंत्री  सिंह ने खुली जिप्सी में कलेक्टर संजय कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक  धर्मराज मीणा के साथ परेड का निरीक्षण किया। रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल भी साथ थीं। मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम संबोधित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के संदेश का वाचन कर आकाश में गुब्बारे छोड़े। समारोह में परेड की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने टोली नायकों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व प्रजातंत्र रक्षकों का सम्मान भी किया गया।
प्रतिकूल मौसम के बावजूद दिखा अपार उत्साह

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सर्दी व प्रतिकूल मौसम के बावजूद विभिन्न स्कूल के बच्चों ने देशभावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अपार उत्साह के साथ बच्चों द्वारा सामूहिक पीटी प्रदर्शन भी किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शासकीय विभागों की अलग-अलग थीम पर केन्द्रित झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। समारोह में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, आईटीआई, जल जीवन मिशन, यातायात पुलिस, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग और जिला पंचायत की झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम उपरांत उत्कृष्ट परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सशस्त्र परेड में जिला पुलिस बल की टुकड़ी को प्रथम और होमगार्ड को द्वितीय स्थान मिला, जबकि बगैर शस्त्र परेड में सीनियर डिवीजन एनसीसी छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय को प्रथम और एनएसएस की टुकड़ी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर विंग में महर्षि विद्या मंदिर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय को संयुक्त रूप से प्रथम और लिस्यू आनंद स्कूल को द्वितीय स्थान तथा सीनियर विंग में नेशनल पब्लिक स्कूल को प्रथम, सरस्वती उ.मा. विद्यालय को द्वितीय और महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। झांकी प्रदर्शन में महिला व बाल विकास विभाग की झांकी को प्रथम, कृषि विभाग की झांकी को द्वितीय और शिक्षा विभाग व जिला पंचायत की झांकी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।
















WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...