Wednesday, January 18, 2023

नही थम रहा वन्य जीव की मौतों का सिलसिला ,विभाग की कार्यप्रणाली संदिग्ध

पन्ना टाइगर रिजर्व के एक और तेन्दुए की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत,

घंटो बीत जाने के बावजूद नही पहुंचा वन अमला  ,वन अमला अनुभूति  कार्यक्रम मे मस्त 

ब्यूरो पन्ना /मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, आला अधिकारीयो की सख्ती जमीनी स्तर पर नाकाम साबित हो रही है, जिसके चलते 17 जनवरी मंगलवार को एक बार फिर पवई वन परिक्षेत्र अंतर्गत बमुरहा ग्राम से एक तेंदुए के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर को ग्रामीणों ने मृत तेंदुए के शव को खेत में पड़ा देखा, और कई बार वन विभाग से संपर्क करने का भी प्रयास किया, लेकिन पवई वन अमला अपने अनुभूति कार्यक्रम में मदमस्त रहा, और घंटों बीत जाने के बावजूद शाम 5 बजे तक मौके पर नही पहुंचा, 

नही थम रहा है मौत का सिलसिला 

बता दें कि वन्य प्राणीयो की मौतों को रोकने के लिए आला अधिकारीयो द्वारा धारा 144 तक लागू कर दी गई है, लेकिन न तो वन्य प्राणियों की मौत थमने का नाम ले रही है, और ना ही शिकारियों के हौसले पस्त हो रहे हैं, फिल्हाल हमारे द्वारा फोन पर हुई चर्चा में DFO पुनीत सोनकर का कहना है कि मुझे कुछ देर पहले ही घटना की जानकारी लगी है और तुरंत वन अमले को मौके पर पहुँचने के निर्देश दिये है, लेकिन वन विभाग की इस घनघोर लापरवाही के चलते मौका स्थल पर ग्रामीणों का हुजूम लगा हुआ है,वही किसी अन्य जानवर के द्वारा तेंदुए के शव को क्षति पहुंचाने का भी अंदेशा बना हुआ है



WhatsApp

Tuesday, January 17, 2023

अवैध रेत कारोबार पर किसका का संरक्षण , कोन करवा रहा है धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन ,पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध

नहीं थम रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन अजयगढ क्षेत्र मे लगातार चल रहा कारोबार

पन्ना ब्यूरो -अजयगढ़ तहसील अन्तर्गत केन नदी मे लगातार रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। ठेकेदार रश्मित मल्होत्रा द्वारा दूसरे नाम से रेत खदानो का ठेका ले लिया है। लेकिन अभी तक उसका अनुबंध नही हुआ है जिससे अवैध रूप से अन्य ठेकेदारो से मिलकर रेत का कारोबार लगातार किया जा रहा है। अजयगढ क्षेत्र मे बरोली, खरोनी, बीरा, रामनई, उदयपुर सहित लगभग एक दर्जन स्थानो पर अवैध खनन का कारोबार जेसीबी तथा प्रतिबंधित मशीनो के माध्यम से किया जा रहा है। 
बरोली के पास केन नदी की धारा रोक कर छतरपुर के लिए नहरा गांव के पास अस्थाई पुल का निर्माण भी किया गया है। उक्त पुल के माध्यम से रेत के डम्फर दिन रात निकल रहे है। अजयगढ तहसील के पूरे क्षेत्र मे अवैध कारोबार चल रहा है। खनिज, पुलिस तथा राजस्व विभाग मूक दर्शक की भूमिका निभा रहा है। स्थानीय लोगो द्वारा अनेको बार शिकायते करने के बावजूद कोई कार्यवाही नही हो रही है। बीरा खदान मे चौकी प्रभारी की मिली भगत से लगातार रेत का उत्खनन परिवहन स्थानीय ठेकेदारो की मिली भगत से कराया जा रहा है। उसपर भी कोई कार्यवाही नही हो रही है। आखिर कब तक यह कारोबार चलता रहेगा तथा शासन को मिलने वाले राजस्व की चोरी होती रहेगी। खनिज मंत्री का जिला होने के बावजूद प्रतिबंध न लग पाना खनन मंत्री की कार्य प्रणाली पर भी लगातार प्रश्न चिन्ह खडे हो रहें है। विपक्ष के नेताओं द्वारा भी अनेको बार ज्ञापन देने के बावजूद यह अवैध कारोबार रूकने का नाम नही ले रहा है। 

WhatsApp

70 परिवारों की नींद उड़ी , सालो से शासकीय जमीन का करता रहा क्रय -विक्रय, किसी को नही लगी भनक

मध्यप्रदेश में सालो से शासन की करोड़ो की जमीन बेचकर भू माफिया करता रहा क्रय - विक्रय 

जनकपुर स्थित  खसरा नंबर 77/1 के लगभग 5 एकड़ जमीन पर कर दी गई 75 परिवारों को प्लाटिंग । 

सालों से हो रही थी सरकारी जमीन पर प्लाटिंग और रजिस्ट्री सरकार की बेशकीमती जमीन को बेच कर आम जनता को लगा दिया करोड़ों का चूना 
आम लोगों ने तिनका-तिनका जोड़ कर बनाया आशियाना लेकिन हो गए धोखाधड़ी के शिकार ।

ब्यूरो पन्ना -मध्यप्रदेश पन्ना जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने 75 परिवारों की रातों की नींद और दिन का चैन उड़ा दिया है ।मामला पन्ना के जनकपुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां पर खसरा नंबर 77 /1 की लगभग 5 एकड़ से  अधिक भूमि को पन्ना जिला प्रशासन द्वारा शासकीय घोषित कर दिया गया । ऐसे ही जिला प्रशासन ने इस आदेश को पारित किया वैसे ही वहां पर निवासरत 75 परिवारों की नींद उड़ गई ।आपको बता दें कि शासकीय खसरे पर 75 भूखंडों के माध्यम से अब्दुल सलीम नामक व्यक्ति ने प्लाटिंग की थी जिसमें करोड़ों रुपए कि शासन की बेशकीमती जमीनों को बेचकर 75 परिवारों के साथ धोखाधड़ी कर दी। 

शासन की बंटन की जमीन , के साथ फर्जी खरीद फरोख्त का खेल आपको बता दें कि यह जमीन मध्य प्रदेश शासन के द्वारा बंटन के नाम पर दी गई थी लेकिन अब्दुल सलीम के द्वारा शासकीय  भूमि पर प्लाटिंग कर विक्रय कर दिया और रजिस्ट्री करा दी । जिला प्रशासन के द्वारा जब इस पूरे मामले की तस्दीक करवाई गई तो यह पूरा मामला धोखाधड़ी और फर्जी कागजातों को तैयार कर शासन की शासकीय जमीन बेचने का सामने निकल कर आया है

मामला दर्ज ,तहसीलदार से करवाई एफआईआर

 जिसके बाद जिला प्रशासन ने पन्ना तहसीलदार के माध्यम से अब्दुल सलीम के नाम पर पन्ना  थाने में मामला दर्ज करवाया मामले में जब हमने उप पंजीयक पन्ना से बात करनी चाही तो उन्होंने ऑन कैमरा आने से मना कर दिया और उन्होंने कहा कि जो दस्तावेज हमें प्रस्तुत किए गए थे उसके आधार पर रजिस्ट्री कराई गई है ।वही पन्ना कलेक्टर ने बताया कि शिकायत के बाद इस पूरे मामले में जांच करवाई गई थी  जिसके बाद मामला सही पाया गया और भूमि को मध्य प्रदेश शासन के नाम पर दर्ज कराया गया है और जिले के अंदर हमारी टीम अवैध प्लाटिंग का सर्वे कर रही है और शासकीय भूमियों को मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू । 

जिला प्रशासन के द्वारा जिस खसरा क्रमांक 77/1भूमि को शासकीय घोषित किया गया है वह पूर्व में बंटन में मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जीवन यापन के लिए दी गई थी।  लेकिन बंटन की भूमि में आखिर क्रय - विक्रय और सालों से प्लाटिंग कैसे चल रही थी कैसे  रजिस्ट्री हो गई यह अभी भी जांच का विषय है मामले में अभी भी बड़े खुलासे होने बाकी है ।




WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...