Saturday, October 31, 2026

ककरहटी पुलिस चौकी में युवक का हंगामा, मुंशी पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल


ककरहटी पुलिस चौकी में युवक का हंगामा, मुंशी पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

पन्ना -पन्ना जिले की ककरहटी पुलिस चौकी में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बहस करने लगा। युवक का आरोप है कि पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है और शिकायत आवेदन देने के बाद भी उसे पावती नहीं दी जा रही। इतना ही नहीं, युवक ने चौकी में मौजूद मुंशी पर गुंडों को बढ़ावा देने और उन्हें संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सोनू चौधरी नाम का युवक ककरहटी पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों से बहस करता नजर आ रहा है। युवक का कहना है कि उसने मामले को लेकर पुलिस को आवेदन दिया है, लेकिन उसकी शिकायत पर न तो एफआईआर दर्ज की जा रही है और न ही उसे आवेदन की पावती दी जा रही है।

इसी बात को लेकर युवक आक्रोशित हो गया और चौकी में मौजूद मुंशी पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। वीडियो में युवक पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहता सुनाई दे रहा है कि मुंशी जी गुंडों को पालते हैं और उन्हें बढ़ावा देते हैं।

फिलहाल इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि युवक की शिकायत किस मामले में है और पुलिस ने आवेदन पर क्या कार्रवाई की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।

सवाल यह है कि आखिर युवक की शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या उसे आवेदन की पावती दी गई या नहीं? पूरे मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




WhatsApp

No comments:

Post a Comment

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...