Tuesday, July 12, 2022

खनिज विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर मध्य प्रदेश को मिला पुरस्कार

खनिज विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर मध्य प्रदेश को मिला पुरस्कार

खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रहण किया पुरस्कार

समाचार प्लस ब्यूरो  - खनिज विकास के लिए अपनाई जा रही नीतियों व उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिल्ली में 12 जुलाई को आयोजित हुए 6वें नेशनल कॉनक्लेव कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस दिशा में वर्ष 2015 के संशोधन उपरांत शीघ्रता से कार्य करते हुये नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की, जिसके तहत अब तक कुल 52 मुख्य खनिजों के खनिज ब्लॉक की नीलामी की गई। इस नीलामी में हीरा, चूनापत्थर, मैग्नीज, बॉक्साइट, आयरन ओर, रॉक फास्फेट आदि खनिज शामिल थे, जिनमें से 27 खनिज ब्लॉक सफलतापूर्वक नीलाम हो चुके हैं। इस नीलामी उपरांत खदान संचालित होने पर आगामी 50 वर्षों में राज्य शासन को 47,219 करोड़ रूपये का राजस्व संभावित होगा। राज्य शासन द्वारा आगामी चरण में मुख्य खनिजों के 27 ब्लॉकों की नीलामी की कार्यवाही प्रचलन में है।

भारत सरकार द्वारा मंगलवार को दिल्ली में 6वीं नेशनल कॉनक्लेव आयोजित कर खनिज नीलामी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु राज्य सरकारों को प्रोत्साहन दिया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कोयला एवं खान मंत्री  प्रहलाद जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मध्य प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री  बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है। केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश शासन को 02 श्रेणियों में क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया है। केंद्र सरकार द्वारा पुरुस्कार के साथ ही 5 करोड़ रूपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गई जो कि हमारे लिए गौरव की बात है



WhatsApp

No comments:

Post a Comment

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...