Friday, July 1, 2022

मतदाताओं ने मतदान के प्रति दिखाया अभूतपूर्व उत्साह

मतदाताओं ने मतदान के प्रति दिखाया अभूतपूर्व उत्साह

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर की सहभागिता

पन्ना-त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण में शुक्रवार को गुनौर, पवई और शाहनगर विकासखण्ड में मतदान के दौरान लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखा। मतदाताओं ने सुबह से ही कतार में लगकर पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान किया। महिला मतदाताओं ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम सरकार के गठन के लिए सभी मतदाताओं में उत्सुकता दिखी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थापित किए गए आदर्श मतदान केन्द्र में निर्धारित मॉडल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
कलेक्टर-एसपी ने निरंतर किया भ्रमण

मतदाताओं द्वारा अपने मतदान केन्द्रों में निर्भीक और निडर होकर मतदान किया गया। कलेक्टर  संजय कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक  धर्मराज मीणा द्वारा मतदान के दौरान निरंतर मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी गईं। मतदान केन्द्रों पर पेयजल और छाया सहित मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे। बूथ पर मेडिकल किट की व्यवस्था भी की गई थी।
युवा, वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह
मतदान दिवस पर पुरूष और महिला मतदाताओं के अलावा युवा, वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं द्वारा भी उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग किया गया। मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था भी की गई थी।
शाम 6 बजे तक गुनौर विकासखण्ड में 68.53 प्रतिशत, पवई विकासखण्ड में 74.45 प्रतिशत और शाहनगर विकासखण्ड में 80.54 प्रतिशत मतदान हुआ। गुनौर में 50 हजार 896 पुरूष और 45 हजार 921 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह पवई में 53 हजार 363 पुरूष और 48 हजार 392 महिला मतदाताओं तथा शाहनगर विकासखण्ड में 52 हजार 522 पुरूष और 52 हजार 982 महिला मतदाताओें द्वारा मतदान किया गया। अपरान्ह 3 बजे मतदान समाप्ति वाले मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना का कार्य शुरू कराया गया। मतदान समाप्ति समय तक मतदान केन्द्र पहुंचे सभी मतदाताआंे को मतदान के लिए पर्ची का वितरण भी किया गया


WhatsApp

No comments:

Post a Comment

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...