Sunday, September 24, 2023

संदिग्ध परिस्थितियो में फांसी के फंदे पर लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियो में फांसी के फंदे पर लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव

मृत व्यक्ति पर ,बीते दिनो लगा था दुष्कर्म का आरोप,

हत्या या आत्महत्या  शाहनगर पुलिस जुटी मामले की जांच में

पन्ना - मामला मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना अंतर्गत चौपरा ग्राम का है, जहांपर मृतक अशोक सिंह राठौर का शव गांव के तालाब की मेंड पर लगे बरगद के पेड़ पर लटके मिलने के बाद क्षेत्र भर में सनसनी फैल गई है, और पुलिस मामले पर हत्या या आत्महत्या के एंगल पर जांच में जुट गई है, मृतक के परिजनो का आरोप है कि बीते करीबन 2 सप्ताह पहले गांव के एक व्यक्ति द्वारा पुरानी रंजिश के चलते अपनी पुत्री के माध्यम से मृतक तथा उसके जीजा पर दुराचार और सहयोग के आरोप लगाये थे, जिसपर शाहनगर पुलिस ने जांच उपरांत आपसी रज़ामंदी से प्रकरण के निपटारे की सलाह दी थी,जानकारी के अनुसार मामले में  डेढ़ लाख रूपये में सौदा भी तय हुआ था लेकिन आखिर में 5 लाख रूपये की मांग की जाने लगी, और बीती रात्रि को गांव के 3 व्यक्ति मृतक को घर से ले गये थे जिसके बाद अगले दिन गांव के तालाब की मेंड़ पर लगे बरगद की डाल पर मृतक अशोक सिंह राठौर पिता भगवान दास राठौर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मृतक की पत्नी ने मामले पर हत्या के आरोप लगाये है, वही शाहनगर पुलिस घटना सामने आने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच में जुट गई है, लेकिन मामले पर पुलिस की भूमिका को लेकर भी मृतक के परिजनो में असंतोष व्याप्त है।



WhatsApp

भ्रष्टाचार मे पन्ना जिला प्रदेश मे सिरमोर बन गयाः-अरूण यादव

अवैध रेत से करोड़ो का कमीशन खा रहे मंत्री तथा सांसद

भ्रष्टाचार मे पन्ना जिला प्रदेश मे सिरमोर बन गयाः-अरूण यादव
कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा मे उमड़ा जन सैलाब

पन्ना/पन्ना जिला प्रदेश मे भ्रष्टाचार के लिए सिरमोर बन गया है। इस जिले मे जन प्रतिनिधी, अधिकारी, कर्मचारी सरेआम आम जनता को लूट रहे है बिना कमीशन के कोई काम नही हो रहा हैं। भगवान जुगल किशोर मंदिर परिषर मे हुए निर्माण कार्य मे भी भ्रष्टाचार किया गया है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने निर्माण के नाम पर ओमकांरेश्वर महाकाल तथा राम राजा सरकार परिषर मे हुए निर्माण कार्य मे भी भ्रष्टाचार किया है। उक्ताश्य के आरोप कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा जन आक्रोश यात्रा बुन्देलखंड के प्रभारी अरूण यादव ने स्थानीय जुगल किशोर मंदिर में आयोजित सभा को संबोंधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि पन्ना जिले मे अजयगढ तहसील केन नदी के किनारे व्याप्क स्तर पर रेत का अवैध कारोबार वर्षो से संचालित हो रहा है। प्रतिदिन 50 लाख की रेत निकाली जा रही है। जिसमें स्थानीय सांसद वीडी शर्मा तथा खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का कमीशन तय है एवं महिने मे 15 करोड़ से अधिक का कारोबार हो रहा है, और उसमे इन लोगो को कामिशन बंधा हुआ है। भाजपा के द्वारा प्रदेश मे जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है, जबकी इन्हे माफी यात्रा निकालनी चाहीए। पन्ना जिले के नेता अभीनेता, मंत्री संत्री केंन नदी पर अपना समय रेत के अवैध कारोबार मे गुजारते है इस लिए इस जिलें का कोई विकास नही हुआ। उन्होन कहा कि मंत्री एवं सांसद द्वारा इस जिले का कोई विकास नही किया। प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद वीडी शर्मा सबसे नकारा सांसद साबित हुए। इन्होने अपने कार्यकाल मे इस क्षेत्र मे एक भी कार्य नही कराया। जिसे इस क्षेत्र की जनता याद कर सकें। सिर्फ निर्माण कार्यो के नाम पर कमीशन खाया है। इस लिए इस क्षेत्र का विकास कैसे होगा। उन्होने आंगे कहा कि 2023 मे क्षेत्र की जनता को एक धक्का लगाने की जरूरत है। आब का वोट राजा को रंक तथा रंक को राजा बना देता है। भगवान हमारे साथ मे है, इस बार कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है, आप सभी लोगो को सहयोग करना है। भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने 18 साल मे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश पर चार लाख करोड का कर्जा लद गया है। भुखमरी बेरोजगारी चरमसीमा पर है, इस लिए मध्य प्रदेश की जनता मे भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश है तथा आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा की भ्रष्ट सरकार जाना तय हो गया है। पन्ना जिले मे भी तीनो सीटे जीतना चाहीए। जिससे क्षेत्र का विकास हो सकें। सभा को पूर्व मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह, जिला प्रभारी जीवन पटेल, पवन पटेल तथा सहप्रभारी प्रवीण खरे ने भी संबोंधित किया। उक्त सभा मे अनेक लोग उपस्थित रहें। 


WhatsApp

Monday, July 17, 2023

पन्ना को सबसे विकसित विधानसभा बनाएंगे , मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह

खनिज मंत्री ने विकास पर्व में दी केन नदी पर पुल की सौगात

सुदूर सड़क व अन्य विकास कार्यों का भी किया भूमिपूजन

पन्ना के विकास पर्व पर पन्ना विधानसभा क्षेत्र में कई जनहितैषी विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया है पन्ना को सबसे विकसित विधानसभा बनाएंगे। केन नदी के बिलहरी घाट पर बड़ा पुल बनने से छतरपुर सहित खजुराहो एवं महोबा की दूरी कम होने के साथ ही लोगों का आवागमन आसान होगा। खनिज साधन एवं श्रम मंत्री  बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने यह बात ग्राम मझगांय में केन नदी के बिलहरी घाट पर बनने वाले पुल के भूमिपूजन अवसर पर कही। इस मौके पर कलेक्टर  संजय कुमार मिश्र सहित सेतु निगम के मुख्य अभियंता, नगर परिषद अजयगढ़ की अध्यक्ष  सीता गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री सिंह  ने कहा कि क्षेत्रवासियों को पुल की सौगात मिलने से क्षेत्र के लोगों की पुरानी एवं बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हो गई है। यह पुल 29 करोड़ रूपए की लागत से 18 माह में बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि 60 फुट ऊंचाई का पुल बनाया जाएगा। इससे वर्षाकाल में बाढ़ के बावजूद आवागमन सुलभ होगा। नहरा-नहरी पुल के लिए भी 40 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत हो गई है। अन्य दो बड़े पुल का भूमिपूजन भी शीघ्र किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क बनने से गांव का विकास प्रशस्त होगा। इसलिए गांव में सड़क सहित छोटे-छोटे विभिन्न निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे। उन्होंने अवगत करवाया कि मझगांय बांध के निर्माण में वन विभाग की जमीन संबंधी अवरोध को दूर करवाया गया है। 400 एकड़ वन भूमि के बदले 15 करोड़ रूपए का मुआवजा वन विभाग को दिया गया। मझगांय एवं रूंझ बांध के निर्माण के दौरान प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरण के लिए 1200 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह खनिज विभाग के मद से अजयगढ़ में अजयपाल भगवान के दर्शन के लिए सड़क व नाली निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। आगामी दिनों में इसका भी भूमिपूजन होगा। झिन्ना सरकार के दर्शन को आसान बनाने के लिए 12 करोड़ रूपए सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई निर्माण कार्योें के दौरान जंगल संबंधी व्यवधान का निराकरण करवाया गया है। जैतूपुर में 220 केव्हीए का सब स्टेशन बनने से अब अजयगढ़ से पन्ना तक बिजली सप्लाई की जाएगी।

कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मनाए जाने वाले विकास पर्व में वृहद स्तर पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल बनने से लोगों का आवागमन आसान होगा। इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...