Thursday, January 22, 2026

10 वर्षीय मासूम की जंगल ने निगल ली ज़िंदगी, कैसे हुआ खौफनाक मंजर

दादा बाबा को खाना देने गया था मासूम जंगल ने निगल ली ज़िंदगी

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में वन्यजीवो का कहर, 10 वर्षीय बालक को बनाया शिकार

सिर और शरीर के पार्ट्स अलग,बेहरहमी से किया शिकार 

खेत मे गांव वालों की भीड़ के साथ

अमित सिंह पन्ना-:मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में टाइगर रिज़र्व में बढ़ती जानवरो की संख्या बफर से सटे इलाके के लिए खतरा बन गया है  ताजा मामला पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम पंचायत जरधोबा का है, जहाँ देर रात एक अज्ञात जंगली जानवर ने 10 वर्षीय बालक देव आदिवासी (पिता – बहादुर आदिवासी) पर  हमला कर उसको शिकार बना के खा लिया और उसके शरीर के कई अंग जैसे सिर अलग एवं शरीर छत विचित अवस्था में जंगल से लगे खेत में डाला हुआ मिला है जानकारी के अनुसार देव रोज की तरह अपने परिवार के साथ अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत में बनी अस्थाई झोपड़ी में रह रहा था, और परिवार के दादा परिजन पास ही दूसरी झोपड़ी में मौजूद थे।तभी देव रात को बाबा को खाना देने जा रहा था तभी  रात के अंधेरे में वन्यजीव ने बच्चे पर हमला कर उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया और कई अंगों को अपना शिकार बनाकर शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुचे जंगल विभाग एवं पुलिस ने शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,जांच की जा रही है

सुबह मंजर देखकर टूट गए परिजन, गांव में मातम

जब सुबह परिजन बच्चे की झोपड़ी तक पहुँचे नही मिला तो तलास करते समय दृश्य देख वे स्तब्ध रह गए। मासूम का शव अलग-अलग अवस्था में पड़ा था। इस हृदयविदारक दृश्य के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भय का माहौल बन गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।



बफर जोन में दहशत, टाइगर रिजर्व की कार्यप्रणाली पर सवाल

घटना के कुछ घंटों बाद पन्ना टाइगर रिजर्व के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है और गांव से कुछ ही दूरी पर कोर जोन स्थित है, जिससे बाघों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी भालू के हमलों में लोग घायल हो चुके हैं और कुछ की मौत भी हुई है। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर पन्ना टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारी बजट और निगरानी व्यवस्था के बावजूद लगातार हो रही घटनाएं रिजर्व प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर रही हैं।





WhatsApp

Wednesday, December 24, 2025

सांसद खेल महोत्सव पन्ना में हंगामा, भाजपा के दो नेताओं पर खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की व गाली-गलौज का आरोप

 सांसद खेल महोत्सव पन्ना में हंगामा, 

भाजपा के दो नेताओं पर खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की व गाली-गलौज का आरोप

बाहर से आए खिलाड़ियों ने किया विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस


अमित सिंह -मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में  सांसद खेल महोत्सव पन्ना में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों के साथ भाजपा के दो नेताओं द्वारा धक्का-मुक्की और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगा। घटना के बाद बाहर से आए खिलाड़ियों में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। और वीडियो वायरल हो गये है प्रत्यक्षदर्शियों एवं वीडियो के अनुसार खेल आयोजन के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते कहासुनी से धक्का-मुक्की में बदल गया। आरोप है कि भाजपा के दो स्थानीय नेता खिलाड़ियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से आक्रोशित खिलाड़ियों ने आयोजन स्थल पर ही विरोध प्रदर्शन किया और आयोजकों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बाहर से आए खिलाड़ियों का कहना है कि वे खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने आए थे, लेकिन इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है और इससे आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंची है।स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस बल वहां पहुंचा और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वहीं आयोजन समिति की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद सांसद खेल महोत्सव की व्यवस्थाओं और अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

सुधांशु तिवारी ( खिलाड़ी) -कहना है कि इस तरह का राजनीतिक खेल नही  खेला है,, पहले तो सांसद खेल महोत्सव में यहां के लोग व्यवस्था नहीं करवा पाए और अब खेल में चीटिंग करते हुए मारपीट पर उतारू है धमकी दी जा रही है,,हमारे पास वीडियो है,,पुलिस ने भी धमकी दी है 







WhatsApp

Tuesday, December 23, 2025

जेके सीमेंट फैक्टरी मे मौत का सिलसिला जारी,फिर एक मजदुर की मौत

फिर हुई मजदूर की मौत फैक्ट्री प्रबंधन नही कर पा रहा मजदूरों की सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित। 

गांव में फैला मातम तीन बेटियां के सर से उठा पिता का साया । 

अमित सिंह पन्ना- पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट फैक्टरी से मजदूरों की सुरक्षा मानकों की चूक के मामले रुकने का नाम नही रह रहे है । सालो से फेक्ट्री में मजदूरी कर रहे लखन रजक पिता लबे रजक उम्र 50 वर्ष निवासी धर्मपूरा ग्राम पंचायत सिलगी तहसील देवेंद्रनगर का फैक्ट्री में कार्य करते समय उसकी मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत के शव को लेकर जब पुलिस विभाग गांव पंहुचा तो मजदूर के परिवार के साथ ही साथ पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया गांव वालों के अनुसार मृतक की तीन बेटियां है और एक बेटी की शादी हो चुकी है । और परिवार के पालन पोषण करने वाला यह अकेला व्यक्ति था । वही मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है लेकिन फैक्ट्री के अंदर मजदूरों के जो सुरक्षा मानक है उनका पालन कड़ाई से फैक्ट्री प्रबंधन के लोग नही करवा पा रहे है जिस कारण से मजदूरों के मौतों का शिलशिला थमने का नाम नही रह रहा है क्योंकि कुछ माह पहले भी फैक्ट्री के अंदर शिलिप गिरने से मजदूरों की मौत हुई थी काफी सौर गुल होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया । और फिर वही मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का दौर सुरु हो गया जिससे फिर एक मजदूर ने ओर उसकी तीन बेटियां के सर से पिता का साया उठ गया।


इनका कहना- घटना बोदा मोड़ के पास की है सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है मृत सीमेंट फैक्ट्री की माइनिंग साइड पर कार्य करता था जांच जारी है । 

 रक्षपाल सिंह थाना प्रभारी सिमरिया।

WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...