Tuesday, December 9, 2025

कैबिनेट मंत्रियों को 'बाघ दर्शन' कराने हाथियों से रोका रास्ता,,नियमों का उल्लंघन

मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को 'बाघ दर्शन' कराने हाथियों से रोका रास्ता,,वीडियो वायरल

पन्ना टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने पहुंचे 6 मंत्री, खुद मंत्री लखन पटेल ने अपलोड किया वीडियो 

The उम्मीद ब्यूरो -मध्य प्रदेश के खजुराहो में दो दिवसीय कैबिनेट मीट में मंत्रियों के लिए वीआईपी व्यवस्थाओं में नियमो की उड़ाई धज्जियां कहीं पर सड़क जाम तो कहीं पर नेशनल हाईवेके रोके गए रास्ते,,वही पन्ना के पन्ना टाइगर रिसर्व घूमने आए प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल ने पन्ना टाइगर रिजर्व से जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में दो हाथी बाघ का रास्ता रोके हुए हैं, जिससे बाघ कुछ देर के लिए असहज दिखा। इस बीच जिप्सी में सवार छह मंत्री इत्मीनान से बाघ का दीदार करते रहे और फोटो-वीडियो बनाते रहे। दरअसल मंगलवार को खजुराहो में होने वाली कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्रियों ने पन्ना के मड़ला गेट से जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान पार्क प्रबंधन के अमले ने उन्हें दो बाघों के दीदार का अवसर उपलब्ध कराया। हालांकि पार्क प्रबंधन ने ऐसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।


इन मंत्रियों ने देखे बाघ

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, विजय शाह, जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री लखन पटेल और दिलीप अहिरवार सुबह के समय जंगल सफारी के लिए आए थे। उनका स्वागत खुद फील्ड डायरेक्टर नरेश यादव ने किया था और उन्हें पीटीआर की विशेष कैप पहनाकर जंगल में प्रवेश दिलाया। अतिरिक्त क्षेत्र संचालक मोहित सूद भी उस दौरान मौजूद थे। इसके बाद मंत्री खुली जिप्सियों में सवार होकर रवाना हुए।

प्रतिबंधित है हाथियों की राइडिंग

वन्य प्राणी एक्टिविस्ट अजय दुबे का कहना है कि भारत के जंगलों में एलीफेंट राइडिंग (हाथियों के माध्यम से बाघ को घेरकर दिखाना) प्रतिबंधित है। जिस तरह का प्रदर्शन पन्ना में हुआ, उसका विशेषाधिकार किसी को भी नहीं है। वर्ष 2012 में सुप्रीम कोर्ट इस पर प्रतिबंध लगा चुका है। यह बड़ा सवाल है कि पन्ना में जो हुआ, वह किसके आदेश से हुआ। इस मामले में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

लखन पटेल, राज्य मंत्री, मप्र शासन
जंगल सफारी के दौरान एक बाघिन नजर आई थी, जो जल्द ही गायब हो गई। एक स्थान पर दो हाथी रुक गए थे। इसी दौरान हमें बाघ दिखा। करीब 10 मिनट तक हमने बाघ का दीदार किया

ऐसी किसी घटना के बारे में मुझे पता नहीं है। मुझे वीडियो के बारे में भी जानकारी नहीं है। अगर आप वीडियो उपलब्ध करा दें, तो ही मैं कुछ जानकारी दे पाऊंगा।
मोहित सूद, अतिरिक्त क्षेत्र संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व



WhatsApp

Saturday, December 6, 2025

बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की वीर गाथा और शौर्य गाथा को यादगार रखेगा बुंदेलखंड का पन्ना

बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल का संघर्षमयी जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है

विधानसभा अध्यक्ष ने धरम सागर तालाब परिसर में किया महाराजा छत्रसाल की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण

The उम्मीद ब्यूरो -   बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की राजधानी एवं हीरा, तालाब और मंदिरों की नगरी पन्ना में प्राचीन व ऐतिहासिक धरम सागर तालाब के किनारे छत्रसाल जी की प्रतिमा का अनावरण गौरवशाली क्षण है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगरवासी भी साक्षी बनकर उत्साहित हैं। मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त पन्ना भगवान श्री जुगल किशोर की पावन स्थली तथा महाराजा छत्रसाल के गुरु प्राणनाथ की तपस्थली भी है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को पन्ना नगर के धरम सागर तालाब परिसर में महाराजा छत्रसाल की अष्टधातु की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से कही। उन्होंने उपस्थितजनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

बृजेंद्र प्रताप सिंह ने की विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को की तलवार भेंट


इस मौके पर विस अध्यक्ष का तलवार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।विस अध्यक्ष  तोमर ने कहा कि बुन्देलखण्ड महाराजा छत्रसाल की कर्मभूमि रहा है। भारत के कण कण में शंकर की भंाति पन्ना के कण कण में हीरा की किवदंती प्रासंगिक है। इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर पर हमें सच्चे देशभक्त बनने का मजबूत संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मुगल साम्राज्य के विरूद्ध अद्भुत शौर्य और पराक्रम दिखाया। मात्र 12 वर्ष की अल्पायु में पिता के स्वर्गवास के बावजूद उन्होंने आक्रमणकारियों को न सिर्फ परास्त किया, बल्कि बुन्देलखण्ड पर कब्जा भी जमाया। सीमित संसाधन एवं संख्या बल की कमी के बावजूद अपने संकल्प बल की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उन्होंने साहस और बहादुरी दिखायी। विस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश वीरों की भूमि है। महाराजा छत्रसाल जैसे वीर पुरूष बुन्देलखण्ड और हमारे लिए गौरव हैं। इस अवसर पर छत्रसाल की जन्म जयंती एवं पुण्य तिथि पर भी गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन तथा नई पीढ़ी को छत्रसाल के संघर्षमय जीवन व पराक्रम पर केन्द्रित साहित्य के वितरण के लिए कहा। शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को इस स्थान का भ्रमण कराने का आह्वान भी किया। अध्यक्ष  तोमर ने महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी के शौर्य का भी जिक्र करते हुए कहा कि पूर्वजों के प्राणों के बलिदान की बदौलत भारत देश को आजादी मिली है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति, मान्यता और परंपरा का संरक्षण करना भी नितांत आवश्यक है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना में तीव्र गति से रेलवे परियोजनाओं के विकास और निर्माण कार्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 2100 करोड़ रूपए की एलिवेटेड रोड निर्माण शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। टाईगर कोरिडोर के जरिए पेंच, कान्हा और बाधवगढ़ टाईगर रिजर्व से पन्ना जुड़ेगा। कालिंजर-जबलपुर मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उन्नयन के लिए प्रयास किया जा रहा है। पन्ना विधायक ने कहा कि धरम सागर तालाब परिसर में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा की स्थापना से वर्तमान में भी इतिहास पुरूष की झलक देखने को मिलेगी। छत्रसाल ने विपरीत परिस्थितियों में अपने हौसले बुलंद रखकर मात्र 22 वर्ष की आयु में बुन्देलखण्ड को फतह किया है। यह संदेश नई पीढ़ी तक पहंुचाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर विधायक ने स्वयं के बेनीसागर तालाब को गोद लेने की भांति सांसद से भी धरमसागर तालाब को गोद लेने का अनुरोध किया और निर्माणाधीन पाथवे सहित तालाब परिसर के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण की जानकारी दी। उन्होंने यादवेन्द्र क्लब को डायमण्ड म्यूजियम की बजाय हेरीटेज होटल या रेस्टोरेंट की भांति विकसित करने की बात कही। साथ ही तालाब के बीच स्थित शिव मंदिर तक पहुंच मार्ग की आवश्यकता बताई। इसके अलावा डायमण्ड पार्क के साथ म्यूजियम की स्थापना, वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के प्रयायों की जानकारी दी। 



WhatsApp

Saturday, October 11, 2025

जिला अस्पताल की लापरवाही ,ऑक्सीजन निकलने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

लोगों का इलाज मौत की प्रयोगशाला बना ,पन्ना जिला चिकित्सालय इलाज के दौरान हो रही लोगों की मौत ।

गैर अनुभवी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से जूझ रहा जिला अस्पताल पन्ना,

मृत पोती से लिपटकर रोते दादा

ब्यूरो पन्ना -: कहने के लिए तो पन्ना जिला अस्पताल में डॉक्टर ,पैरामेडिकल स्टाफ अत्याधुनिक संसाधन मौजूद है ।  लेकिन आज भी अनुभवी डॉक्टरों के न होने के कारण लगातार लोगों की इलाज के दौरान मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है । या फिर यूं कहने लोगो को इलाज के दौरान मारने की प्रयोगशाला बनी हुई है ।आंकड़े इसलिए नहीं बताए जा सकते हैं क्योंकि जिला अस्पताल में करने वाले व्यक्तियों की मौत को बहुत आसानी से समान्य मौत के तौर पर देखा जाता है।  लेकिन अगर गहन स्तर से जांच करवाई जाए तो सीधे तौर पर कहीं ना कहीं पैरामेडिकल स्टाफ या फिर गैर अनुभवी डॉक्टरों के इलाज करने के कारण यह मौत की संख्या बढ़ रही है यह सच सामने आ सकता है, वही पन्ना जिले में लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के तौर पर मात्र जिला अस्पताल पन्ना है लेकिन यहां पर अनुभवी डॉक्टरों की भारी कमी है । जिस कारण से अमूमन यह परिस्थितियों निर्मित होती हैं ।  इलाज कैसा हो रहा है किस स्तर पर हो रहा है और क्या परिस्थितियां बन रही है इसका सही समय पर आकलन नहीं लगाया जा रहा ऐसे में लोग अपनी जिंदगी को खो रहे हैं और परिवारों से लोग बिछड़ रहे है ।  लेकिन जिम्मेदार राजनेता जनप्रतिनिधि या फिर यूं कहे सरकार के पास इसका कोई  समाधान ही नहीं है या फिर यूं कहें कि सरकार भी स्वास्थ्य व्यस्था में लापरवाह है

13 वर्षीय बालिका की मौत परिजनों का आरोप जिला चिकित्सालय की लापरवाही

आज एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ पर 13 वर्षीय अभिलाषा चौधरी की इलाज के दौरान जिला  अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद स्वजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, कक्षा सातवीं की छात्रा अभिलाषा को 9 अक्टूबर को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही की गई और
हालत बिगड़ने पर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन जब स्वजन उसे एंबुलेंस से ले जा रहे थे, तब बच्ची का ऑक्सीजन सिलेंडर हटा लिया गया। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसे दोबारा ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद स्वजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच जमकर विवाद हुआ। मौके पर समाजसेवी जितेन जाटव पहुंचे और स्वजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

दयाराम चौधरी (पिता)

मेरी बच्ची तड़पती रही और यह इंजैक्शन लगाते गए । हमे लगा पेट दर्ज जैसी बीमारी का इलाज इतने बड़े जिला अस्पताल में तो हो ही जाएगा । लेकिन पता नही था कि यहाँ इलाज के नाम पर पलंग में लेटा देते है और कुछ समय के बाद रेफर कर देते है । मैने अपनी लालड़ी को खो दिया लेकिन प्रशासन से मांग करता हूँ कि इसकी जांच हो ताकि ओर कोई अपनी बिटिया ना खो सके,

 राजेश प्रसाद तिवारी (मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी पन्ना)

इस पूरे मामले पर जिला चिकित्सालय के सीएमएचओ डॉक्टर राजेश प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दौसी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।




WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...