Saturday, December 6, 2025

बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की वीर गाथा और शौर्य गाथा को यादगार रखेगा बुंदेलखंड का पन्ना

बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल का संघर्षमयी जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है

विधानसभा अध्यक्ष ने धरम सागर तालाब परिसर में किया महाराजा छत्रसाल की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण

The उम्मीद ब्यूरो -   बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की राजधानी एवं हीरा, तालाब और मंदिरों की नगरी पन्ना में प्राचीन व ऐतिहासिक धरम सागर तालाब के किनारे छत्रसाल जी की प्रतिमा का अनावरण गौरवशाली क्षण है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगरवासी भी साक्षी बनकर उत्साहित हैं। मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त पन्ना भगवान श्री जुगल किशोर की पावन स्थली तथा महाराजा छत्रसाल के गुरु प्राणनाथ की तपस्थली भी है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को पन्ना नगर के धरम सागर तालाब परिसर में महाराजा छत्रसाल की अष्टधातु की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से कही। उन्होंने उपस्थितजनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

बृजेंद्र प्रताप सिंह ने की विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को की तलवार भेंट


इस मौके पर विस अध्यक्ष का तलवार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।विस अध्यक्ष  तोमर ने कहा कि बुन्देलखण्ड महाराजा छत्रसाल की कर्मभूमि रहा है। भारत के कण कण में शंकर की भंाति पन्ना के कण कण में हीरा की किवदंती प्रासंगिक है। इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर पर हमें सच्चे देशभक्त बनने का मजबूत संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मुगल साम्राज्य के विरूद्ध अद्भुत शौर्य और पराक्रम दिखाया। मात्र 12 वर्ष की अल्पायु में पिता के स्वर्गवास के बावजूद उन्होंने आक्रमणकारियों को न सिर्फ परास्त किया, बल्कि बुन्देलखण्ड पर कब्जा भी जमाया। सीमित संसाधन एवं संख्या बल की कमी के बावजूद अपने संकल्प बल की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उन्होंने साहस और बहादुरी दिखायी। विस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश वीरों की भूमि है। महाराजा छत्रसाल जैसे वीर पुरूष बुन्देलखण्ड और हमारे लिए गौरव हैं। इस अवसर पर छत्रसाल की जन्म जयंती एवं पुण्य तिथि पर भी गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन तथा नई पीढ़ी को छत्रसाल के संघर्षमय जीवन व पराक्रम पर केन्द्रित साहित्य के वितरण के लिए कहा। शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को इस स्थान का भ्रमण कराने का आह्वान भी किया। अध्यक्ष  तोमर ने महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी के शौर्य का भी जिक्र करते हुए कहा कि पूर्वजों के प्राणों के बलिदान की बदौलत भारत देश को आजादी मिली है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति, मान्यता और परंपरा का संरक्षण करना भी नितांत आवश्यक है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना में तीव्र गति से रेलवे परियोजनाओं के विकास और निर्माण कार्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 2100 करोड़ रूपए की एलिवेटेड रोड निर्माण शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। टाईगर कोरिडोर के जरिए पेंच, कान्हा और बाधवगढ़ टाईगर रिजर्व से पन्ना जुड़ेगा। कालिंजर-जबलपुर मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उन्नयन के लिए प्रयास किया जा रहा है। पन्ना विधायक ने कहा कि धरम सागर तालाब परिसर में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा की स्थापना से वर्तमान में भी इतिहास पुरूष की झलक देखने को मिलेगी। छत्रसाल ने विपरीत परिस्थितियों में अपने हौसले बुलंद रखकर मात्र 22 वर्ष की आयु में बुन्देलखण्ड को फतह किया है। यह संदेश नई पीढ़ी तक पहंुचाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर विधायक ने स्वयं के बेनीसागर तालाब को गोद लेने की भांति सांसद से भी धरमसागर तालाब को गोद लेने का अनुरोध किया और निर्माणाधीन पाथवे सहित तालाब परिसर के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण की जानकारी दी। उन्होंने यादवेन्द्र क्लब को डायमण्ड म्यूजियम की बजाय हेरीटेज होटल या रेस्टोरेंट की भांति विकसित करने की बात कही। साथ ही तालाब के बीच स्थित शिव मंदिर तक पहुंच मार्ग की आवश्यकता बताई। इसके अलावा डायमण्ड पार्क के साथ म्यूजियम की स्थापना, वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के प्रयायों की जानकारी दी। 



WhatsApp

Saturday, October 11, 2025

जिला अस्पताल की लापरवाही ,ऑक्सीजन निकलने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

लोगों का इलाज मौत की प्रयोगशाला बना ,पन्ना जिला चिकित्सालय इलाज के दौरान हो रही लोगों की मौत ।

गैर अनुभवी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से जूझ रहा जिला अस्पताल पन्ना,

मृत पोती से लिपटकर रोते दादा

ब्यूरो पन्ना -: कहने के लिए तो पन्ना जिला अस्पताल में डॉक्टर ,पैरामेडिकल स्टाफ अत्याधुनिक संसाधन मौजूद है ।  लेकिन आज भी अनुभवी डॉक्टरों के न होने के कारण लगातार लोगों की इलाज के दौरान मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है । या फिर यूं कहने लोगो को इलाज के दौरान मारने की प्रयोगशाला बनी हुई है ।आंकड़े इसलिए नहीं बताए जा सकते हैं क्योंकि जिला अस्पताल में करने वाले व्यक्तियों की मौत को बहुत आसानी से समान्य मौत के तौर पर देखा जाता है।  लेकिन अगर गहन स्तर से जांच करवाई जाए तो सीधे तौर पर कहीं ना कहीं पैरामेडिकल स्टाफ या फिर गैर अनुभवी डॉक्टरों के इलाज करने के कारण यह मौत की संख्या बढ़ रही है यह सच सामने आ सकता है, वही पन्ना जिले में लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के तौर पर मात्र जिला अस्पताल पन्ना है लेकिन यहां पर अनुभवी डॉक्टरों की भारी कमी है । जिस कारण से अमूमन यह परिस्थितियों निर्मित होती हैं ।  इलाज कैसा हो रहा है किस स्तर पर हो रहा है और क्या परिस्थितियां बन रही है इसका सही समय पर आकलन नहीं लगाया जा रहा ऐसे में लोग अपनी जिंदगी को खो रहे हैं और परिवारों से लोग बिछड़ रहे है ।  लेकिन जिम्मेदार राजनेता जनप्रतिनिधि या फिर यूं कहे सरकार के पास इसका कोई  समाधान ही नहीं है या फिर यूं कहें कि सरकार भी स्वास्थ्य व्यस्था में लापरवाह है

13 वर्षीय बालिका की मौत परिजनों का आरोप जिला चिकित्सालय की लापरवाही

आज एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ पर 13 वर्षीय अभिलाषा चौधरी की इलाज के दौरान जिला  अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद स्वजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, कक्षा सातवीं की छात्रा अभिलाषा को 9 अक्टूबर को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही की गई और
हालत बिगड़ने पर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन जब स्वजन उसे एंबुलेंस से ले जा रहे थे, तब बच्ची का ऑक्सीजन सिलेंडर हटा लिया गया। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसे दोबारा ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद स्वजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच जमकर विवाद हुआ। मौके पर समाजसेवी जितेन जाटव पहुंचे और स्वजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

दयाराम चौधरी (पिता)

मेरी बच्ची तड़पती रही और यह इंजैक्शन लगाते गए । हमे लगा पेट दर्ज जैसी बीमारी का इलाज इतने बड़े जिला अस्पताल में तो हो ही जाएगा । लेकिन पता नही था कि यहाँ इलाज के नाम पर पलंग में लेटा देते है और कुछ समय के बाद रेफर कर देते है । मैने अपनी लालड़ी को खो दिया लेकिन प्रशासन से मांग करता हूँ कि इसकी जांच हो ताकि ओर कोई अपनी बिटिया ना खो सके,

 राजेश प्रसाद तिवारी (मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी पन्ना)

इस पूरे मामले पर जिला चिकित्सालय के सीएमएचओ डॉक्टर राजेश प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दौसी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।




WhatsApp

आजीविका मिशन में बैठे जिले के अधिकारियों ने, दीमक की तरह सिस्टम को किया खोखला

आजिविका मिशन में भ्रष्टाचार और प्रशासन की अनदेखी 

कर्मचारियों के हुए एक माह पहले स्थानांतरण लेकिन नही हो रहा आदेश का पालन। 

पन्ना ब्यूरो -: पन्ना जिले में आजीविका मिशन की गतिविधियां हमेशा से सवालों के घेरे में रही है । इसमें मौजूद कर्मचारियों ने समस्त गतिविधियों में को दीमक की तरह धीरे-धीरे भ्रष्टाचार करने का अपना तंत्र बना लिया है । हाल ही में फिर से जिले में आजीविका मिशन चर्चा का विषय है प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की आजीविका मिशन के कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने कुछ दिन पूर्व भी कहा था कि जिला स्तर पर कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, लेकिन अब कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिए गए या जॉइनिंग नहीं दी गई। यह ना तो जमीनीस्तर पर दिख रहा है ना कागजो पर । आज भी कमीशन को लेकर पूर्व में जनप्रतिनिधि से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने लिखित तौर पर शिकायत की है पन्ना अजयगढ़ से लेकर पवई विधानसभा में भी आजीविका मिशन की गतिविधियों को लेकर शिकायत की गई है महिलाएं भी शिकायतों को लेकर जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में शिकायत कर चुके लेकिन उसके बावजूद भी जिस प्रकार से आजीविका मिशन के अंदर संविदा कर्मचारियों ने जो खेल रचा है उसमें सीधे तौर पर सांठगांठ का इतना मजबूत बंधन है कि स्थानांतरण होने के बावजूद भी इस बात की जानकारी दे पाना मुश्किल है कि कर्मचारी स्थानांतरण के स्थान पर पहुंचे हैं या नहीं या फिर उनका स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है । 

महिलाओं को सशक्त करने के लिए आजीविका मिशन लेकिन पन्ना में उल्टा हो गया यहाँ अधिकारी कर्मचारी हो रहे मालामाल

वही मध्य प्रदेश सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना के तौर पर आजीविका मिशन में गतिविधियों को देखा जाता है लेकिन पन्ना जिले में महिलाओं को सशक्त की जगह अजीब का मिशन के अधिकारी कर्मचारी कुछ ज्यादा ही सशक्त हो गए हैं समूह के नाम पर वसूली एवं करोड़ो की राशि में कमीशन सेटअप कर गोलमोल कर दिया है जिसकी भरपाई प्रशासन नही कर पा रहा है आखिर सिस्टम को दीमक की तरह खोखला करने वाले क्यो संरक्षित है  लेकिन पन्ना जिले में जिस प्रकार का भ्रष्टाचार आजीविका मिशन में हुआ है उसमें सीधे तौर पर यह सवाल खड़े होते हैं कि आखिर अधिकारी किन को बचाने का प्रयास कर रहे हैं । 

मीना राजे ( जिला पंचायत अध्यक्ष)


एक बड़ी लापरवाही है कि इतनी शिकायतों के बाद भी जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच नही कर रहा है हाल ही में 1 माह पहले कर्मचारियों के जिला स्तर पर स्थानांतरण किए गए थे लेकिन उस आदेश का भी कोई पालन नही दिख रहा है सिर्फ खानापूर्ति चल रही है सभी अपनी अपनी जगह बने है


WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...