Thursday, October 10, 2024

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब नहीं रहे. उनका 86 साल की उम्र में बुधवार रात निधन हो गया.

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब नहीं रहे. 

उनका 86 साल की उम्र में बुधवार रात निधन हो गया. रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. 

यहां उन्हें कुछ दिन पहले उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से भर्ती कराया गया था. बुधवार रात ही उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया.अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा. जहां पर आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. इससे पहले उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनकी तरफ से कहा गया था कि वह बिलकुल ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं हैपी एम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा- रतन टाटा जी के सबसे अनोखे पहलुओं में से एक था बड़े सपने देखने और दूसरों को कुछ देने का उनका जुनून. वे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे कारणों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे थे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

दूसरों को देने और बड़े सपने देखने का जुनून: पीएम मोदी

"श्री रतन टाटा जी के सबसे अनोखे पहलुओं में से एक था बड़े सपने देखने और दूसरों को कुछ देने का उनका जुनून. वे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे कारणों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे थे. मेरा मन श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत बातचीत से भरा हुआ है. जब मैं गुजरात का सीएम था, तब मैं उनसे अक्सर मिलता था. हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे. मुझे उनके दृष्टिकोण बहुत समृद्ध लगे. जब मैं दिल्ली आया, तब भी ये बातचीत जारी रही."

WhatsApp

Monday, October 7, 2024

महिला बीमार हुई तो पति ने छोड़ा ,मायके पक्ष ने भी बनाई दूरी

महिला बीमार हुई तो पति ने छोड़ा, 

मायके पक्ष ने भी बनाई दूरी,महिला के साथ अत्याचार 

जिला अस्पताल में भर्ती 

पन्ना ब्यूरो -एक महिला बीमार हुई तो पति ने इलाज कराने की बजाए मारपीट कर साथ छोड़ दिया। इधर मायके पक्ष वालों ने भी दूरी बना ली। अपने दो बच्चों के साथ महिला किसी तरह अस्पताल पहुंची तो उसे भर्ती कर दिया गया। बीमार महिला के दो बच्चे हैं। दोनों की देखभाल अन्य मरीजों के परिजन कर रहे हैं। महिला सिमरिया के लुधनी गांव निवासी राधिका दीक्षित ने बताया, उसके दो बच्चे हैं। बेटी 12 साल और बेटा 5 साल का है। पति शराब पीकर विवाद करता था। मेरी तबियत खबरा हुई। सिर में तेज दर्द होने लगा, मैने बेटी और पति को बताया। पति इलाज कराने की बजाए गाली-गलौज करने लगा।

जिला अस्पताल में मरीजों के परिजन कर रहे बच्चों की देखभाल मां के भर्ती होने के बाद महिला के दोनों बच्चों का हाल बेहाल है। अस्पताल में न तो उनके खाने का प्रबंध है और न ही सोने का। अस्पताल की रसोई से खाना मिल गया तो पेट भर जाता है। नहीं मिला तो महिला के आसपास भर्ती मरीजों के परिजन बच्चों के खाने-पीने का प्रबंध करते हैं। बीमारी की स्थिति में भी मायके पक्ष के लोगों ने दूरी बनाई हुई है। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस थाना सिमरिया में मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस स्टॉफ ने इसके पहले पति को थाना बुलाकर समझाया भी था।

 




WhatsApp

एक साल बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में गूंजी किलकारी, बाघिन पी-141 ने दिया चार शावकों को जन्म

एक साल बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में गूंजी किलकारी, बाघिन पी-141 ने दिया चार शावकों को जन्म

बाघिन पी-141 ने 4 शावकों को दिया जन्म

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 90+

2008-09 में बाघ विहीन हुआ था पन्ना क्षेत्र

बाघिन के  साथ 4 शावक

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 ने 4 शावकों को जन्म दिया, जिससे बाघों की संख्या अब 90 के पार पहुंच गई है। यह घटना पर्यटकों के लिए उत्साहजनक है। 2008-09 में बाघ विहीन रहने के बाद उचित प्रबंधन से पुनर्स्थापना के प्रयास सफल हुए  पन्ना टाइगर रिजर्व में एक साल बाद एक बार फिर
नन्हें शावकों की किलकारी गूंजी है। यहां बाघिन पी-141 ने 4 शावकों को जन्म दिया। बाघों के दीदार करने पहुंचे पर्यटकों ने इसके वीडियो ओर फोटो साझा किए हैं। इसके बाद प्रबंधन ने पुष्टि की और बताया की यह बहुत ही सुखद खबर है।

90 के पास पहुचा टाइगर का संसार

बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए अनुकूल है और इनकी लगातार संख्या बढ़ती जा रही जो अब 90 के पार पहुंच गई है। पन्ना टाइगर रिजर्व 2008-09 में बाघ विहीन हो चुका था, इसके बाद पुनर्स्थापना कर कान्हा से और पेंच से यहां बाघ बाघिन लाए गए। उचित प्रबंधन और अनुकूल वातावरण के चलते पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई। आज पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों से गुलजार हो रहा है और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्य आपको बता दें कि इन दोनों पन्ना टाइगर रिजर्व गुलजार है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दूर-दूर से पर्यटक टाइगर रिजर्व में शावकों और बाघ को देखने के लिए आ रहे हैं। वहीं, पर्यटकों को सफारी के दौरान रोमांचकारी तरीके से टाइगर और शावक भी दिखाई दे रहे हैं। बाघों का कुनबा बढ़ने से पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी बेहद खुश हैं। नए मेहमानों के आने से एक बार फिर पन्ना टाइगर रिजर्व गुलजार हुआ है। वहीं, एक साथ 4 शावकों के आगमन से पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों में भी खुशी है।




WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...