महिला बीमार हुई तो पति ने छोड़ा,
मायके पक्ष ने भी बनाई दूरी,महिला के साथ अत्याचार
![]() |
जिला अस्पताल में भर्ती |
पन्ना ब्यूरो -एक महिला बीमार हुई तो पति ने इलाज कराने की बजाए मारपीट कर साथ छोड़ दिया। इधर मायके पक्ष वालों ने भी दूरी बना ली। अपने दो बच्चों के साथ महिला किसी तरह अस्पताल पहुंची तो उसे भर्ती कर दिया गया। बीमार महिला के दो बच्चे हैं। दोनों की देखभाल अन्य मरीजों के परिजन कर रहे हैं। महिला सिमरिया के लुधनी गांव निवासी राधिका दीक्षित ने बताया, उसके दो बच्चे हैं। बेटी 12 साल और बेटा 5 साल का है। पति शराब पीकर विवाद करता था। मेरी तबियत खबरा हुई। सिर में तेज दर्द होने लगा, मैने बेटी और पति को बताया। पति इलाज कराने की बजाए गाली-गलौज करने लगा।
जिला अस्पताल में मरीजों के परिजन कर रहे बच्चों की देखभाल मां के भर्ती होने के बाद महिला के दोनों बच्चों का हाल बेहाल है। अस्पताल में न तो उनके खाने का प्रबंध है और न ही सोने का। अस्पताल की रसोई से खाना मिल गया तो पेट भर जाता है। नहीं मिला तो महिला के आसपास भर्ती मरीजों के परिजन बच्चों के खाने-पीने का प्रबंध करते हैं। बीमारी की स्थिति में भी मायके पक्ष के लोगों ने दूरी बनाई हुई है। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस थाना सिमरिया में मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस स्टॉफ ने इसके पहले पति को थाना बुलाकर समझाया भी था।
No comments:
Post a Comment