Saturday, July 15, 2023

गडे धन की लालच मे दोस्त की हत्या ,,पुलिस ने दो आरोपी किये गिरफ्तार

गडे धन की लालच मे दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पत्थर पटक कर की गई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
अमित सिंह पन्ना -कोतवाली थाना अन्तर्गत ककरहटी पुलिस चौकी के ग्राम नचनोरा मे विगत सात जुलाई को रामजी उपाध्याय अचानक स्कूल जाते समय गायब हो गया था। जिसके संबंध में परिजनो ने रामजी उपाध्याय की पिता कौशल प्रसाद उपाध्याय ने थाना कोतवाली मे सूचना दर्ज कराई थी, कि हमारा बेटा गुनौर एडमिशन कराने गया था, तथा वापिस नही आया। उक्त सूचना पर पुलिस ने 483/23 के तहत मामला कायम किया था। फरियादी ने अपहरण की संका जताई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने खोजबीन करते हुए आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। मामला संदेहास्पद प्रवृत्ति का प्रतीत होने से थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरुण कुमार सोनी द्वारा मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लिया गया। मामले के खुलासा हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह व अनुविभागीय अधिकारी पन्ना राजेन्द्र मोहन दुबे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले में पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना को पुलिस टीम के साथ मिलकर मामले के खुलासा में सहयोग करने हेतु आदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार पुलिस सायबर सेल टीम एवं गठित पुलिस टीम द्वारा मामले के खुलासा हेतु लगातार प्रयास किये गये थे

 तथा उक्त दिनांक को म्रतक से मिलने जुलने वालो की पडताल की गई जिसमें दो व्यक्तियों के संबंध मे संन्देह पैदा हुआ तथा उन्हे पुलिस ने 12 जुलाई को गिरफ्तार किया। जिनमें प्रदीप उर्फ हल्के विश्वकर्मा पिता स्व. चरणदास विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी नचनौरा थाना कोतवाली, नितिन विश्वकर्मा पिता स्व. राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 07 पवई उक्त दोनो ने अपना जुर्म कबूल किया तथा बताया कि रामजी उपाध्याय प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि रामजी से मेरी अच्छी दोस्ती थी। उसने मुझे बताया था कि उसे ऐसे स्थान की जानकारी है जहाँ गड़ा हुया धन (खजाना) रखा है। उसकी बात सुनकर मैनें लालच में आकर कई बार रामजी से उस स्थान के बारे में पूँछा लेकिन उसने मुझे उस स्थान के बारे में कुछ नहीं बताया। इसी बात को लेकर मैने दिनांक 07/07/23 को अपने एक अन्य साथी को पवई से गुनौर बुलाकर गड़े हुये धन (खजाना) के बारे में बताया। इसके बाद हम दोनो योजना बनाकर घूमने के बहाने रामजी को साथ लेकर अकोला जंगल तरफ गये। सड़क से करीब 01 किलोमीटर जंगल के अन्दर पहुँचकर हम लोगो ने रामजी से उस स्थान के बारे में पूँछा जहा गड़ा हुआ धन (खजाना) छिपा होने के बारे में रामजी ने मुझे बताया था। गड़े धन की चर्चा सुनकर रामजी नाराज होकर वहाँ से भागने की कोशिस करने लगा जिसे मैने अपने साथी के साथ मिलकर जमीन पर पटक दिया और दोनो ने मिलकर चाकू एवं पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। हम लोगो ने रामजी का मोबाइल इटवां मोड के पास गाड़ दिया है। पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों के बताये अनुसार रामजी उपाध्याय के शव को अकोला जंगल से बरामद किया है।


WhatsApp

Monday, June 12, 2023

हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध जल ,ये वादा है हमारा ,,मिशन जल जीवन ,

मंत्री ने मड़ला ग्राम में नल जल योजना का किया लोकार्पण,मुलभुत सुविधाओं से वंचित नही होंगे हमारे गांव 

मड़ला में 2 करोड़ 89 लाख 92 हजार रूपए लागत राशि से नवनिर्मित नल जल योजना का लोकार्पण

पन्ना अमित सिंह/ पन्ना में जल  जीवन मिशन में हर घर तक नल के जरिए पेयजल पहुंचेगा। और शुद्ध जल की सुलभ तरीके से उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित करने की यह सबसे बड़ी योजना है। अब महिलाओं को घर के बाहर से पानी लाने की समस्या से भी निजात मिलेगी। मंत्री सिंह ने ग्राम पंचायत मड़ला में 2 करोड़ 89 लाख 92 हजार रूपए लागत राशि से नवनिर्मित नल जल योजना के लोकार्पण के मौके पर ,, संबोधित करते हुए कहा कि योजना का बेहतर तरीके से संचालन करें। मड़ला नल जल योजना बहुत समय से लंबित थी। बोर सफल नहीं होने के कारण नदी के पानी को ट्रीटमेंट कर ग्रामवासियों को जल उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की गई। संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर इसे समय सीमा में पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट के साथ निर्मित इस प्रकार की परियोजना प्रदेश में लगभग 15 ग्रामों में ही है। मंत्री  सिंह ने ट्रीटमेंट प्लांट, इंटेकवेल, सम्पवेल और जल शोधन संयंत्र का किया अवलोकन 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। सुदूर ग्रामों को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ा जाएगा। वन विभाग के अवरोध को दूर करवाया जाएगा। पन्ना में पर्यटन का विस्तार होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। स्वास्थ्य सुविधाओं का भी उन्नयन किया जाएगा। बमीठा से सतना तक फोरलेन सड़क बनने से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।



WhatsApp

Friday, May 26, 2023

खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने दी सौगात ,इटवांकला में विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण,,

2 करोड़ 51 लाख से 220 केवी विद्युत उपकेंद्र ,4 लाख का शेड निर्माण 

कैबिनेट मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

पन्ना अमित सिंह- श्रम मंत्री  बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पन्ना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम इटवांकला में 2 करोड़ 51 लाख रूपए लागत राशि से नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। साथ ही देवी मढ़िया के पास विधायक निधि से 4 लाख रूपए राशि से बनने वाले शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ,  ग्रामवासी को दी सौगात ,,,

कई ग्रामो के किसान,,और लोगो को मिलेगा लाभ ,,नही होगी बोल्टेज समस्या ,

लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री  सिंह ने कहा कि इटवाकलां विद्युत उपकेन्द्र बन जाने से इस क्षेत्र के ग्रामों में बिजली की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और लो वोल्टेज की समस्या भी हल होगी। लगभग 3 हजार घरेलू उपभोक्ताओं और 1 हजार से अधिक कृषि उपभोक्ताओं को इससे सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इसके अलावा स्थानीयजन की मांग पर वीरा और पहाड़ीखेरा में भी विद्युत उपकेन्द्र स्वीकृत करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों जैतूपुर में 220 केव्हीए के विद्युत पावर सब स्टेशन का भूमिपूजन भी किया गया है। इसके निर्माण से बिजली की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित होगी।  उन्होंने बिजली कंपनी के कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा किट का वितरण भी किया। खनिज मंत्री द्वारा ग्राम बांधीकला में सामुदायिक भवन का भूूमिपूजन भी किया गया।,

कैबिनेट मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के 6 विद्यार्थियों का सम्मान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा 25 मई को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए थे।

मंत्री  सिंह ने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों को लगन व परिश्रम के साथ आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भी एकेडमिक परीक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। इन प्रतिभाशाली बच्चों ने परिवार व समाज के साथ ही जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। ऐसे बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व है।उन्होंने कहा कि माता-पिता व अभिभावक बच्चों को पढ़ाई के लिए नियमित रूप से प्रेरित करें। विपरीत हालात में भी बच्चों ने विभिन्न परीक्षाओं में सफलता अर्जित की है। गरीब बच्चों को सुचारू रूप से पढ़ाई के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।



WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...