म्यूजियम का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए-कलेक्टर
- डायमंड म्यूजियम के संबंध में सुझाव संबंधी बैठक सम्पन्न
- डायमंड़ म्यूजियम बनने से पन्ना जिले में लग जाएंगे 4 चांद
 |
पन्ना कलेक्टर द्वारा कार्य की समीक्षा |
कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में डायमंड म्यूजियम निर्माण संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि म्यूजियम का कार्य तेजी से चल रहा हैै। शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इसको पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए समिति के सदस्य अपने-अपने सुझाव समय-समय पर देते रहें।
म्यूजियम में दी जाए जानकारी के लिए मॉडल तैयार किये जायें
बैठक में सुझाव दिए गए कि हीरा उत्खनन की पूरी प्रोसिसिंग की जानकारी म्यूजियम में पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाए। हीरे का इतिहास और अलग-अलग तरह के परतो में मिलने वाले हीरों के संबंध में जानकारी का प्रदर्शन किया जाए। वहीं उथली खदानों से प्राप्त हीरों की पूरी प्रोसिंसिंग की जानकारी हीरो के माडल प्रदर्शित किए जाएं। हीरे के इतिहास की जानकारी की जाए।
पन्ना जिला हीरो के लिए मशहूर
 |
फ़ाइल फ़ोटो चाल में हीरे की तलाश करते हुए |
भारत के अलावा किन-किन देशों में हीरे का उत्पादन होता है और उनमें क्या भिन्नता है इसकी जानकारी दी जाए। इसके साथ ही कोहिनूर के इतिहास की जानकारी दी जाए। लोगों को देखने के लिए अलग-अलग तरह की जानकारी अलग-अलग गैलरी में प्रदर्शित कराई जाए। हीरा तरासने के उपकरण का भी प्रदर्शन किया जाए। हीरे एवं पन्ना से संबंधित एक डाक्युमेन्टी फिल्म का प्रदर्शन स्टूडियों में किया जाए। इसमें हीरे के साथ साथ पन्ना के विशेष पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाए। केन्द्र में सूचना केन्द्र, पार्किंग व्यवस्था, बुकिंग काउंटर स्थापित किए जाएं। सम्पन्न हुई इस बैठक में समिति के शासकीय एवं अशासकीय सदस्य उपस्थित रहे।
WhatsApp