Saturday, June 8, 2024

बाल कैबिनेट का गठन बनाये मंत्रीयो ने संभाला मोर्चा ,गांव में जाकर बच्चों का शिक्षा से जोड़ रहे नाता

चलो दोस्त स्कूल चले ,,काम नही विद्यालय चले 

बाल संसद की टीम ने प्रारंभ किया पिछड़े इलाकों में शिक्षा का अभियान

The उम्मीद -पन्ना शिक्षा का सत्र शुरू होने के साथ ही, आधार संस्था गांव-गांव घूमकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का अभियान चला रही है। आधार संस्था की डारेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ग्राम कृष्णा कल्याणपुर के बाल कैबिनेट के शिक्षा मंत्री ने बच्चों की माताओं को समझाया कि वे अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें। यदि किसी बच्चे को विद्यालय में कोई समस्या आती है तो वह बाल संसद के सदस्यों या विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकता है।संस्था ने किया बाल संसद का गठन , जिसमें ग्राम के बच्चे प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, सुरक्षा मंत्री, पर्यावरण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री जैसे पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन ,,संस्था ने पंचायत स्तर पर बाल संसद का गठन किया है, जिसमें ग्राम के बच्चे प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, सुरक्षा मंत्री, पर्यावरण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री जैसे पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। ये बच्चे अपनी भूमिकाओं को लेकर उत्साहित हैं और अपने गांव में बच्चों के मुद्दों को पंचायत, स्कूल और आंगनबाड़ी तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षा अभियान गतिविधि में पन्ना एवं अजयगढ़ विकासखंड की 10 पंचायतों के 20 ग्रामों में यह बच्चे “शिक्षा का अभियान“ गतिविधि का आयोजन कर रहे हैं। इस अभियान में ग्राम के शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

बच्चों का उत्साह ग्राम के शिक्षकों का कहना है कि ये बच्चे उनके काम में सहयोग कर रहे हैं और वे इस उम्र में ही शिक्षा के महत्व को समझ रहे हैं।बाल मैत्री केंद्र संस्था प्रमुख मेहरुन सिद्दीकी ने बताया कि आधार संस्था पन्ना के 10 ग्रामों में समुदाय और प्रशासन के सहयोग से बाल मैत्री केंद्रों का संचालन कर रही है। विद्यालय से आने के बाद ग्राम के बच्चे इन केंद्रों में पढ़ाई, खेल, गीत-गायन, चित्रकला आदि गतिविधियों में भाग लेते हैं। ये केंद्र बच्चों की रुचि के अनुसार बनाए गए हैं और इन्हें चलाने का जिम्मा भी बच्चे ही संभालते हैं। अभियान का लक्ष्यःयह “शिक्षा का अभियान“ 7 दिनों तक चलेगा, जिसका लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है।



WhatsApp

Friday, June 7, 2024

पंडित धीरेंद्र शास्त्री को सुनने पहुंची थी बुजुर्ग महिला, बेहोश होकर गिरी और थम गई सांसें

धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के दौरान महिला की मौत

नरसिंहपुर के नवलगांव में चल रही कथा,

The उम्मीद ब्यूरो - मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में चल रही पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि करीब 70 साल की बुजुर्ग महिला कथा सुनने के लिए पहुंची थी और फिर वहीं पर अचानक गिर पड़ी। जिसके बाद उसे पास के ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक धीरेन्द्र शास्त्री के कथा स्थल पर जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम सुशीला बाई है जो कि नरसिंहपुर के ही विपतपुरा की रहने वाली है। प्रशासन का कहना है कि गर्मी के कारण बुजुर्ग महिला की मौत की आशंका है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की सही वजह पता चल पाएगी। 6-10 जून तक चल रही कथा बता दें कि नरसिंहपुर जिले के नवलगांव में बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा 6 जून से शुरू हुई है। कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने के लिए पहुंचे।


मौत हुई महिला का शव


WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...