Wednesday, October 23, 2024

आफत में पन्ना के अन्नदाता ,हम हो गए बर्बाद, किसान किससे लगाए गुहार

आफत में पन्ना के अन्नदाता  

कीट लगने से धान की 60 फीसदी फसल बर्बाद, सर्वे कराने भटक रहे किसान

मौसम की मार ,हम हो गए बर्बाद, किसान बोले किससे लगाए गुहार 

मुयमंत्री के नाम पवई तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने पहुंचे किसान,निकली रैली हल्ला बोल प्रदर्शन  ,नहीं हो रही सुनवाई

खेत मे बर्बाद फसल दिखाता किसान

The उम्मीद -कहते है कि किसान भगवान से इस उम्मीद में रहता है कि इस वर्ष अच्छी फसल होगी तो आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी लेकिन पन्ना के रैपुरा एवं कुछ क्षेत्र में  धान की फसल खराब होने के कारण दीपावली से पहले जिले के किसान प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। रोग से धान की फसल को जो नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने जिलेभर के किसान हाथ में खराब फसल लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैँ, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही।जिले में इस साल मानसून की जोरदार बारिश से धान की फसल अच्छी थी। किसान बंपर उत्पादन की उमीद लगा रहे थे, लेकिन खड़ी फसल पर कीटों के हमले ने किसानों की उमीदों पर पानी फेर दिया। भूरा हापर रोग और इल्ली के हमले से पकने के पहले ही 60 फीसदी से अधिक धान की फसल खराब हो गई है। अब किसानों के लिए लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। जिले के अधिकांश किसान धान की जगह चारा काटने को मजबूर हैं।

अब पवई एवं रैपुरा क्षेत्र के किसानों ने सौंपा ज्ञापन

रोग लगने से चौपट धान की फसल का सर्वे कराने मंगलवार को पवई क्षेत्र के किसानों ने भारतीय किसान संघ  के नेतृत्व में तहसील कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें धान की खराब हुई फसल का सर्वे कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

गांव-गांव जाकर धान की फसल का सर्वे करने आरआइ और पटवारियों को निर्देशित कर दिया है। किसानों को जो भी नुकसान हुआ है, सर्वे कर सूची मुआवजे के लिए शासन को भेजी जाएगी।

प्रीति पंथी, तहसीलदार पवई






WhatsApp

Thursday, October 17, 2024

वर्षों पुरानी सकरिया हवाई पट्टी का हुआ शुभारंभ

वर्षों पुरानी सकरिया हवाई पट्टी का हुआ शुभारंभ,

पन्ना जिले के सकरिया स्थित नवनिर्मित हवाई पट्टी का गुरूवार को औपचारिक शुभारंभ किया गया। हवाई पट्टी के लोकार्पण से अब पन्ना में भी हवाई सेवा की सुविधा मिल सकेगी। फॉल्कन एविएशन अकादमी द्वारा यहां पायलट प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया जाएगा। हवाई पट्टी सकरिया की रूद्रगढ़ के नाम से अलग पहचान भी स्थापित होगी। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि छोटे जिले पन्ना में हवाई पट्टी के बेहतर स्वरूप में संचालन से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। एविएशन क्षेत्र में कैरियर निर्माण के लिए उत्सुक युवाओं को पायलट प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस सौगात पर सराहना करते हुए कहा कि पन्ना प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। स्थानीय स्तर पर एविएशन सहित अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसरों की व्यापक संभावना है। यहां के पन्ना नेशनल पार्क में बाघ की मौजूदगी ने विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित किया है। धार्मिक नगरी पन्ना के मंदिरों की अलग पहचान है। यहां धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। साथ ही यहां वेलनेस सेन्टर का भी अच्छा स्कोप है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि फ्लाइट कनेक्टिविटि मिलने से पन्ना अन्य शहरों से


सुगमतापूर्वक जुड़ सकेगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र सिंह सहित डॉ. आशीष गौतम, पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, आर.पी.एन. सिंह, कमलेन्द्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।


WhatsApp

शिवराज के बडे बेटे कार्तिकेय की हुई सगाई, देखें तस्वीरें

शिवराज के बडे बेटे कार्तिकेय की हुई सगाई, देखें तस्वीरें


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की दिल्ली के एक होटल में अमानत बंसल से सगाई जानकारी के अनुसार सगाई दोनों परिवार के लोगों को मिलाकर वीवीआईपी और करीबी सहित 50 लोग शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर में खशियां छाई हुई हैं।उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की गुरुवार को दिल्ली के एक होटल में अमानत बंसल से सगाई हडी जानकारी के अनुसार सगाई में दोनों परिवार के लोगों को मिलाकर वीवीआईपी और करीबी सहित 50 लोग शामिल हुए। 

देशभर में मामा के नाम से पहचान रखने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अब ससुर भी बन गए हैं।उनके दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल की सगाई हो गई है। बंसल परिवार की बेटी अमानत बंसल उनकी बड़ी बहू हैं।अमानत की सगाई कार्तिकेय से हुई है।अमानत मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। वहीं छोटे बेटे कुणाल की मंगेतर रिद्धि जैन भोपाल की रहने वाली हैं।

कौन हैं शिवराज की बड़ी बहू

अमानत नेऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिंटी से पढ़ाई करते

हुए साइकोलॉजी में एमएससी की है।बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान हीअमानत और कार्तिकेय की मुलाकातहई थी। यही मुलाकात प्यार में बदल गईी। Amanat Bansal लिबर्टी शू के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिंटी से मनोवैज्ञानिक शोध में एमएससी की डिग्री हासिल की है। उनके पिता अनुपम बंसल देश के लिबर्टी शूज के डायरेक्टर जो भारत में एक लोकप्रिय और विश्वसनीय और नामी जूता ब्रंड है।

छोटी बहू हैं रि्ध जैन

अप्रैल 2023 में शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई भोपाल में हुई थी। Kunal की सगाईभोपाल के डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती के साथ हो रही है







WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...