Sunday, December 21, 2025

अंधविश्वास की 'रोटी' और जहर का तड़का। पन्ना में एक ही परिवार के 5 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार!

अंधविश्वास की 'रोटी' और जहर का तड़का

पन्ना में एक ही परिवार के 5 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार!

सभी को जिला अस्पताल किया रेफर।

जिला अस्पताल में भर्ती पांचों लोग। 


अमित सिंह पन्ना -​ बुंदेलखंड के हिस्सों में शिक्षा की कमी कहे या स्वस्थ व्यवस्था पर लोगो का विश्वास ना करना या फिर यूं कहें अंधविश्वास की जड़ें समाज में इतनी गहरी हो चूँकि हैं, की फिर से एक मामले ने इस चर्चा को हवा दी है जिसकी यह खौफनाक तस्वीर सामने आई है मध्य प्रदेश के पन्ना से। यहाँ एक ही परिवार के पांच लोग मौत के मुँह में जाते-जाते बचे। ​मामला धरमपुर जमुनिया गांव का है, जहाँ रात के खाने में 'कुदवा की रोटी' और 'चने की भाजी' खाना एक परिवार को भारी पड़ गया। खाना खाते ही राजकुमार, हरिराम, रिंकी, अनामिका और छोटे आदिवासी को तेज उल्टियाँ और चक्कर आने लगे। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि चीख-पुकार मचने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय पूरी रात घर पर झाड़फूंक करवाते रहे। 

जब बिगड़ी हालात तो पहुचे स्वास्थ्य केंद्र

जब हालत नाजुक हो गई और झाड़फूंक काम नहीं आई, तब ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया। डॉक्टरों ने इसे गंभीर फूड पॉइजनिंग बताया है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आज जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल डॉक्टर उनकी जान बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। यह घटना सबक है कि बीमारी में दुआ और झाड़फूंक नहीं, बल्कि सही समय पर डॉक्टरी इलाज ही जान बचा सकता है।

 रात में कुदवा की रोटी ओर चना की भाजी खाई थी जिसके बाद तवियत बिगड़ गई आगा की कुछ बाहरी भीतरी हो गया है इस लिए खबर में ही पहले झाड़ फूक करवा ली जब तवियत सही नही हुई तो पहले गुन्नौर लेकर गए बाद में पन्ना आए  ।

सुनीता आदिवासी (परिजन)


WhatsApp

महेवा ग्राम के पास अनियंत्रित होकर गिरी तेज रफ्तार मोटरबाइक हादसे में दो सगे भाई घायल

 

महेवा ग्राम के पास अनियंत्रित होकर गिरी तेज रफ्तार मोटरबाइक

हादसे में दो सगे भाई घायल

 

पन्ना जिले के महेवा ग्राम के पास तेज रफ्तार मोटरबाइक अनियंत्रित होकर फिसली जिससे बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए।, हादसा उस समय हुआ जब मोटरबाइक तेज गति में थी और चालक संतुलन खो बैठा।

घायलों की पहचान रिषि पिता नरेंद्र नामदेव उम्र 17 वर्ष  निवासी कोट तथा बसंत पिता नरेंद्र नामदेव उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज पहुंचाया गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

WhatsApp

Tuesday, December 9, 2025

कैबिनेट मंत्रियों को 'बाघ दर्शन' कराने हाथियों से रोका रास्ता,,नियमों का उल्लंघन

मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को 'बाघ दर्शन' कराने हाथियों से रोका रास्ता,,वीडियो वायरल

पन्ना टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने पहुंचे 6 मंत्री, खुद मंत्री लखन पटेल ने अपलोड किया वीडियो 

The उम्मीद ब्यूरो -मध्य प्रदेश के खजुराहो में दो दिवसीय कैबिनेट मीट में मंत्रियों के लिए वीआईपी व्यवस्थाओं में नियमो की उड़ाई धज्जियां कहीं पर सड़क जाम तो कहीं पर नेशनल हाईवेके रोके गए रास्ते,,वही पन्ना के पन्ना टाइगर रिसर्व घूमने आए प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल ने पन्ना टाइगर रिजर्व से जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में दो हाथी बाघ का रास्ता रोके हुए हैं, जिससे बाघ कुछ देर के लिए असहज दिखा। इस बीच जिप्सी में सवार छह मंत्री इत्मीनान से बाघ का दीदार करते रहे और फोटो-वीडियो बनाते रहे। दरअसल मंगलवार को खजुराहो में होने वाली कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्रियों ने पन्ना के मड़ला गेट से जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान पार्क प्रबंधन के अमले ने उन्हें दो बाघों के दीदार का अवसर उपलब्ध कराया। हालांकि पार्क प्रबंधन ने ऐसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।


इन मंत्रियों ने देखे बाघ

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, विजय शाह, जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री लखन पटेल और दिलीप अहिरवार सुबह के समय जंगल सफारी के लिए आए थे। उनका स्वागत खुद फील्ड डायरेक्टर नरेश यादव ने किया था और उन्हें पीटीआर की विशेष कैप पहनाकर जंगल में प्रवेश दिलाया। अतिरिक्त क्षेत्र संचालक मोहित सूद भी उस दौरान मौजूद थे। इसके बाद मंत्री खुली जिप्सियों में सवार होकर रवाना हुए।

प्रतिबंधित है हाथियों की राइडिंग

वन्य प्राणी एक्टिविस्ट अजय दुबे का कहना है कि भारत के जंगलों में एलीफेंट राइडिंग (हाथियों के माध्यम से बाघ को घेरकर दिखाना) प्रतिबंधित है। जिस तरह का प्रदर्शन पन्ना में हुआ, उसका विशेषाधिकार किसी को भी नहीं है। वर्ष 2012 में सुप्रीम कोर्ट इस पर प्रतिबंध लगा चुका है। यह बड़ा सवाल है कि पन्ना में जो हुआ, वह किसके आदेश से हुआ। इस मामले में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

लखन पटेल, राज्य मंत्री, मप्र शासन
जंगल सफारी के दौरान एक बाघिन नजर आई थी, जो जल्द ही गायब हो गई। एक स्थान पर दो हाथी रुक गए थे। इसी दौरान हमें बाघ दिखा। करीब 10 मिनट तक हमने बाघ का दीदार किया

ऐसी किसी घटना के बारे में मुझे पता नहीं है। मुझे वीडियो के बारे में भी जानकारी नहीं है। अगर आप वीडियो उपलब्ध करा दें, तो ही मैं कुछ जानकारी दे पाऊंगा।
मोहित सूद, अतिरिक्त क्षेत्र संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व



WhatsApp

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह

जनता ने चुना है उनकी सेवा करना मेरा धर्म है _श्री सिंह पन्ना 29 नवंबर/प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्...